एमएसएमई क्रेडिट कार्ड की लिमिट हुई दोगुनी, जानें आवेदन प्रक्रिया और लाभ

SBI Card
MSME Credit Card: अगर आप एमएसएमई क्रेडिट कार्ड धारक हैं या इसे लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है. अब दोगुनी लिमिट के साथ आपको अपने बिजनेस को सफल बनाने का बेहतर अवसर मिलेगा. इसकी आवेदन प्रक्रिया सरल है. इसलिए जल्द से जल्द अपने बैंक से संपर्क करें और एमएसएमई क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाएं.
MSME Credit Card: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) क्रेडिट गारंटी कवर को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने की घोषणा की है. इससे एमएसएमई क्रेडिट कार्डधारकों को डबल लिमिट का लाभ मिलेगा.
एमएसएमई क्रेडिट कार्ड में बदलाव
- पहले: एमएसएमई क्रेडिट कार्ड के तहत अधिकतम 5 करोड़ रुपये तक का गारंटी कवर मिलता था.
- अब: यह लिमिट बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दी गई है.
- छोटे व्यापारियों के लिए: पहले 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता था, अब यह बढ़कर 5 लाख रुपये हो गया है.
- रजिस्टर्ड एमएसएमई के लिए: उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड एमएसएमई को अधिक क्रेडिट लिमिट मिलेगी.
एमएसएमई क्रेडिट कार्ड के फायदे
- बिजनेस ग्रोथ: कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलती है.
- डेली बिजनेस खर्च: व्यापार संचालन के लिए त्वरित फंडिंग मिलती है.
- ऑफर्स और डिस्काउंट: एमएसएमई क्रेडिट कार्डधारकों को अतिरिक्त लाभ मिलते हैं.
- ब्याज दर में राहत: एमएसएमई के लिए विशेष क्रेडिट स्कीम के तहत कम ब्याज दर पर लोन मिलता है.
एमएसएमई क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन
- बैंक ब्रांच जाएं: अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर आवेदन करें.
- पात्रता जांचें: बैंक अधिकारी से अपनी पात्रता की पुष्टि करवाएं.
- जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड और पैन कार्ड, बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, बैंक स्टेटमेंट और इनकम प्रूफ, उद्यम पोर्टल रजिस्ट्रेशन (अगर उपलब्ध हो)
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन: बैंक आपके दस्तावेजों की जांच करेगा.
- क्रेडिट कार्ड जारी होगा: वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद एमएसएमई क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा.
कौन ले सकता है एमएसमएई क्रेडिट कार्ड का लाभ
- छोटे और मध्यम व्यवसायी
- स्टार्टअप और उद्यमी
- मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के व्यापारी
- उद्यम पोर्टल पर रजिस्टर्ड MSMEs
इसे भी पढ़ें: हिंडनबर्ग रिसर्च बंद, लेकिन नैट एंडरसन अब भी अदाणी रिपोर्ट पर कायम, जानें पूरी सच्चाई
एमएसएमई क्रेडिट कार्ड का बढ़ता दायरा
सरकार का यह कदम छोटे और मध्यम व्यापारियों को अधिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए उठाया गया है. एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार योजनाओं में सुधार कर रही है, जिससे व्यापारियों को आसान फंडिंग और क्रेडिट एक्सेस मिल सके.
इसे भी पढ़ें: GST स्लैब्स में होगा बड़ा बदलाव, निर्मला सीतारमण ने कहा- जीएसटी परिषद जल्द लेगी फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




