ePaper

LPG Subsidy Updates: एलपीजी सब्सिडी नहीं मिल रही तो करें ये आसान काम, खाते में आएंगे पैसे

Updated at : 13 Jul 2022 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Subsidy Updates: एलपीजी सब्सिडी नहीं मिल रही तो करें ये आसान काम, खाते में आएंगे पैसे

LPG Subsidy News: गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी दिल्ली और मुंबई में अब (14.2 किलोग्राम का सिलेंडर) 1053 रुपये में उपभोक्‍ताओं को मिल रहा है. जबकि कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है. LPG Gas Subsidy ऐसे करें चेक

विज्ञापन

LPG Subsidy Updates : रसोई गैस की कीमत में हो रही बढ़ोतरी से जनता परेशान है. रसोई का बजट बढ़ गया है लेकिन सैलरी है कि उस हिसाब से बढ़ नहीं रही है. पिछले दिनों गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में फिर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी. हालांकि उज्ज्वला योजना के धरकों को अभी भी गैस पर सब्‍सिडी (lpg subsidy online check) देने का काम केंद्र सरकार कर रही है. इसके अलावा कुछ ऐसे भी उपभोक्‍ता हैं जिनके खाते में नाम मात्र की एलपीजी सब्‍सिडी भेजने का काम किया जा रहा है.

इन लोगों को 853 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

गैर-सब्सिडी वाला एलपीजी दिल्ली और मुंबई में अब (14.2 किलोग्राम का सिलेंडर) 1053 रुपये में उपभोक्‍ताओं को मिल रहा है. जबकि कोलकाता में 1079 और चेन्नई में 1068.50 रुपये का मिल रहा है. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों (ujjwala yojana) को 853 रुपये का भुगतान एलपीजी सिलिंडर के लिए करना पड़ रहा है. यानी उज्ज्वला योजना की गरीब महिला लाभार्थियों को अभी भी केंद्र की मोदी सरकार सब्सिडी का लाभ दे रही है.

LPG Gas Subsidy ऐसे करें चेक

-सबसे पहले मोबाईल या डेस्कटॉप या लैपटॉप पर वेबसाइट www.mylpg.in को ओपन करें.

-स्क्रीन के दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो आपको दिखेगी.

-यहां आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक कर दें.

-स्क्रीन पर एक नया विंडो ओपन हो जायेगा. यह आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का पेज है.

-अब सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर के ऑप्शन पर टैप कर दें.

Also Read: Cancelled Trains List Today: आज 222 ट्रेनों को किया गया कैंसिल, देखें पूरी लिस्‍ट

-यदि आपने पहले से यहां अपनी आईडी बना रखी है, तो साइन-इन करें. यदि आपने अब तक आईडी नहीं बनायी है, तो न्यू यूजर पर टैप कर वेबसाइट पर लॉग-इन करें.

-अब आपके सामने नया विंडो ओपन हो जाएगा. इसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री पर क्लिक करें.

-यहां आपको पता चल जायेगा कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गयी है. कब-कब आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा ट्रांसफर किया गया है.

-इसके साथ ही, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है, तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करना है.

-यहां पर आप सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने की शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं.

-आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola