ePaper

LPG Price Hike : घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें कितनी बढ़ी कीमत

Updated at : 06 Oct 2021 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
LPG Price Hike : घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें कितनी बढ़ी कीमत

LPG Cylinder Price Hike : दिल्ली-मुंबई की बात करें तो यहां नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो चुकी है.

विज्ञापन

Domestic LPG Cylinder Price Hike : अक्टूबर महीने की 6 तारीख को महंगाई की मार जनता पर पड़ी है. जी हां, आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो चुका है. नॉन-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. खबरों की मानें तो नॉन सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर पर 15 रुपये बढ़ाए गए हैं, जिससे दिल्ली में उसकी कीमत 899 रुपये हो चुकी है.

राजधानी दिल्ली और कारोबारी नगरी मुंबई की बात करें तो यहां नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये से अब 899.50 रुपये हो चुकी है. वहीं बिहार की राजधानी पटना में अब ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम ग्राहकों को देने होंगे.

आपको बता दें कि इस महीने की पहली तारीख को कमर्शियल सिलेंडर में बढ़ोतरी की गई थी. महीने के पहले दिन यानी 1 अक्टूबर को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1693 रुपये से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई थी. वहीं नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये पर बनी हुई थी.

यहां चर्चा कर दें कि आज महाल्या है और कल से नवरात्रि शुरू हो रही है. यानी त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. त्योहार के सीजन में आम लोगों को महंगाई का झटका लगा है.

ऐसे आसानी से आपके खाते में आयेगा सब्‍स‍िडी का पैसा

इस बीच आइए आपको बताते हैं सब्‍स‍िडी को लेकर एक खास बात. जी हां खाते में अब नाम मात्र की सब्‍स‍िडी ग्राहकों के खाते में आ रही है. यदि ये राशि भी आपको प्राप्त नहीं हो रही है तो आगे कि खबर जरूर पढ़ें. हम आपको बताते हैं कि कैसे आपके खाते में पैसे आएंगे…

-सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन कर लें.

-फिर फोन के ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन कर लें.

-इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी. जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करने का काम करें.

-इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का आपको नजर आयेगा.

-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें.

-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.

-यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.

-इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का ऑपशन आपको दिखेगा. इस पर टैप कर दें.

-टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.

-वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.

-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.

-यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन