बंद हो चुकी पॉलिसियों को शुरू करने के लिए एलआईसी दे रही मौका, छह मार्च तक ले सकते हैं छूट का लाभ

Policy revival, Life Insurance Corporation of India, 6 March : नयी दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पॉलिसीधारकों को लैप्स हो चुकी पॉलिसी को रिवाइव करने का बड़ा मौका दे रही है. एलआईसी की ओर से दी जा रही छूट छह मार्च तक प्रभावी होगा.
नयी दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पॉलिसीधारकों को लैप्स हो चुकी पॉलिसी को रिवाइव करने का बड़ा मौका दे रही है. एलआईसी की ओर से दी जा रही छूट छह मार्च तक प्रभावी होगा.

मालूम हो कि एलआईसी ने लैप्स हो चुकी पॉलिसी को रिवाइव करने के लिए सात जनवरी को स्पेशल रिवाइवल कैंपेन शुरू किया है. यह कैंपेन उन पॉलिसधारकों को लाभ देने के लिए शुरू किया गया है, जो आवश्यक परिस्थितियों के कारण पॉलिसी का प्रीमियम नहीं भर सके थे.
इस कैंपेन के तहत एलआईसी के पॉलिसीधारक अपनी बंद हो चुकी पॉलिसी को दोबारा शुरू करा सकेंगे. हालांकि, एलआईसी ने पॉलिसी रिवाइव कराने को लेकर कुछ नियम और शर्तें तय भी तय की हैं.
एलआईसी के स्पेशल रिवाइवल कैंपेन के तहत प्रीमियम नहीं देनेवाले पॉलिसीधारकों की प्रीमियम पांच साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए. प्रीमियम पर लगनेवाली लेट फीस में एलआईसी छूट दे रही है.
पॉलिसीधारकों को लैप्स पॉलिसी को रिवाइव कराने के लिए अधिकतम एक लाख रुपये तक वार्षिक प्रीमियम पर लेट फीस में 20 फीसदी या अधिकतम 2,000 रुपये की छूट मिलेगी. वार्षिक प्रीमियम एक लाख से तीन लाख रुपये के बीच होने पर 25 फीसदी या अधिकतम 2500 रुपये और तीन लाख रुपये से अधिक होने पर प्रीमियम पर 30 फीसदी या 3000 रुपये छूट मिलेगी.
एलआईसी के नियमों के मुताबिक, टर्म इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस जैसे हाई रिस्क प्लान्स में लेट फीस में छूट नहीं मिलेगी. साथ ही प्रीमियम भुगतान वाले टर्म में लैप्स हो चुकी पॉलिसियों को भी रिवाइव कराया जा सकता है, जिनका पॉलिसी टर्म पूरा नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




