Ladli Behna Yojana : लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त में कितने रुपये मिलेंगे महिलाओं को आज?
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Aug 2025 7:56 AM
Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana 27 Installment : मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है. आज लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त का पैसा उनके खाते में आने वाला है. इसके साथ ही रक्षाबंधन के तोहफे के रूप में 250 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं को रक्षा बंधन के पहले गिफ्ट मिलने वाला है. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत सीएम मोहन यादव 7 अगस्त को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से 1 करोड़ 26 लाख 89 हजार 823 महिलाओं के खातों में कुल 1,859 करोड़ रुपये से अधिक राशि ट्रांसफर करने वाले हैं. इस बार हर बहन को नियमित 1250 रुपये की किस्त के साथ रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रुपये अतिरिक्त सरकार दे रही है जिससे महिलाओं के चेहरे पर ज्यादा मुस्कान आ गई है. यानी महिलाओं के खाते में कुल 1500 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी.
साल 2023 में लाडली बहना योजना शुरू हुई. इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करने के अलावा पारिवारिक फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है जो उनके अकाउंट में डायरेक्ट जाती है. जुलाई 2025 तक, वित्त वर्ष 2025-26 में इस योजना पर 6198.88 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं.
लाडली बहना योजना की लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका
1. लाडली बहना योजना की वेबसाइट को ओपन कर लें.
2. यहां ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ टैब को खोल लें.
3. अब एक नया बॉक्स ओपन हो जाएगा.
4. इसमें लाडली बहना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी भर दें.
5. इसके बाद कैप्चा कोड भर दें. अब OTP पर क्लिक कर दें.
6. मोबाइल पर आए ओटीपी को भर दें. इसके बाद सारी जानकारी नजर आने लगेगी.
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana : ‘लाडकी बहिन’ योजना क्या बंद हो जाएगी? इस सवाल का जवाब अजित पवार ने दिया
कितने बजे आएगी लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त
लाडली बहना योजना की 27वीं किस्त आज दोपहर करीब 2:45 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बटन दबाकर खातों में ट्रांसफर की जाएगी. जिन महिलाओं के खातों में पैसा आएगा, उन्हें इसकी जानकारी मोबाइल मैसेज के जरिए मिल जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










