जियो-ब्लैकरॉक ने दिखाया 2026 का प्लान, निवेशकों के लिए नए विकल्पों की तैयारी

Jio BlackRock: जियो-ब्लैकरॉक ने 2026 के लिए नए निवेश विकल्प पेश करने का रोडमैप जारी किया है. इसमें JioBLK ProFolios, सेक्टर रोटेशन फंड, ETFs और GIFT सिटी में एंट्री शामिल है. कंपनी का लक्ष्य निवेशकों को विविध, किफायती और लंबी अवधि के लिए बेहतर विकल्प देना है.
Jio BlackRock: निवेश की दुनिया में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के बाद जियो-ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट (Jio BlackRock) अब अगले कदम की ओर बढ़ चुका है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और दुनिया की दिग्गज निवेश कंपनी ब्लैकरॉक की यह जॉइंट वेंचर कंपनी अपने ऑपरेशन के दूसरे साल में प्रवेश कर रही है. इसी कड़ी में कंपनी ने साल 2026 के लिए अपना रोडमैप पेश किया है, जिसमें निवेशकों के लिए कई नए और आसान निवेश विकल्प लाने की बात कही गई है.
छह महीने में मजबूत शुरुआत, अब आगे बढ़ने की तैयारी
पिछले छह महीनों में अच्छी ग्रोथ दर्ज करने के बाद जियो-ब्लैकरॉक अब अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करना चाहता है. कंपनी का फोकस ऐसे निवेश विकल्प लाने पर है, जो आम निवेशकों के लिए भी समझने और अपनाने में आसान हों.
JioBLK ProFolios: बिना झंझट मिलेगा तैयार निवेश पैकेज
कंपनी ने अपना मॉडल पोर्टफोलियो प्लेटफॉर्म JioBLK ProFolios शुरू कर दिया है. यह असल में अलग-अलग जियो-ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड्स का एक रेडी-मेड कॉम्बिनेशन है. इसका फायदा यह है कि निवेशकों को अलग-अलग फंड चुनने की परेशानी नहीं होगी. एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार ये पोर्टफोलियो ब्लैकरॉक के मशहूर Aladdin प्लेटफॉर्म की मदद से बनाए गए हैं, जो रिस्क और रिटर्न दोनों का ध्यान रखता है.
2026 में आएंगे कई नए म्यूचुअल फंड
जियो-ब्लैकरॉक साल 2026 में कई नए म्यूचुअल फंड लॉन्च करने की तैयारी में है. ये फंड ब्लैकरॉक की Systematic Active Equity (SAE) टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे, जो बाजार के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर निवेश करती है. इसी कड़ी में JioBlackRock सेक्टर रोटेशन फंड लाया जा रहा है, जिसका न्यू फंड ऑफर (NFO) 27 जनवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा. यह फंड बाजार के ट्रेंड को देखते हुए अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश बदलेगा, ताकि बदलते हालात में बेहतर मौके पकड़े जा सकें और जोखिम को भी संभाला जा सके.
10 लाख से ज्यादा निवेशकों का भरोसा
कंपनी के एमडी और सीईओ सिड स्वामीनाथन के मुताबिक, जियो-ब्लैकरॉक ने लॉन्च के एक साल के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा निवेशकों को जोड़ लिया है. अब कंपनी का मकसद SIFs, ETFs और GIFT सिटी के जरिए निवेशकों को ज्यादा विकल्प देना है. साथ ही डेट, इक्विटी और हाइब्रिड कैटेगरी में भी नए फंड लाए जाएंगे, जिनमें कम लागत और लंबे समय में बेहतर रिटर्न पर जोर रहेगा. जियो-ब्लैकरॉक GIFT सिटी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है.
इसके लिए जरूरी मंजूरियां ली जा रही हैं. इससे भारतीय निवेशकों को विदेशी बाजारों में निवेश का मौका मिलेगा और विदेशी निवेशक भी भारत में निवेश कर सकेंगे. साल 2026 में कंपनी स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (SIFs) और ETF पर खास ध्यान देने वाली है. मकसद है ऐसे निवेश प्रोडक्ट लाना, जो पारदर्शी हों, कम खर्च वाले हों और आम से लेकर बड़े निवेशकों तक सभी के काम आएं.
Also Read : कुत्ते की पॉटी उठाकर साल में 32 लाख! ये बिजनेस आइडिया सुनकर दिमाग घूम जाएगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










