Dog Poop Scoop Business : कुत्ते की पॉटी उठाकर साल में 32 लाख! ये बिजनेस आइडिया सुनकर दिमाग घूम जाएगा

Updated at : 20 Jan 2026 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Dog Poop Scoop Business

काइल न्यूबी कुत्तों की पॉटी साफ करके सालाना 32 लाख कमा रहे हैं

Dog Poop Scoop Business : इंग्लैंड के डर्बीशायर के काइल न्यूबी कुत्तों की पॉटी साफ करने के बिजनेस से सालाना करीब 32 लाख रुपये कमा रहे हैं. अमेरिका से प्रेरित होकर उन्होंने ‘Pet Poo Pick’ शुरू किया और साबित किया कि समझदारी से किया गया कोई भी काम छोटा नहीं होता.

विज्ञापन

Dog Poop Scoop Business : हम रोज सुनते हैं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, लेकिन सच मानिए इस बात को मानने वाले लोग बहुत कम हैं. ज्यादातर लोग काम की इज्जत उसके “स्टेटस” से आंकते हैं, मेहनत और ईमानदारी से नहीं. लेकिन इंग्लैंड के एक शख्स ने इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर दिया है. वह ऐसा काम करके सालाना करीब 32 लाख रुपये कमा रहा है, जिसे सुनकर शायद आप भी चौंक जाएं.

कुत्ते की पॉटी उठाकर बना लिया बिजनेस

इंग्लैंड के डर्बीशायर में रहने वाले काइल न्यूबी (Kyle Newby) इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में हैं. वजह है उनका अनोखा साइड बिजनेस. कुत्तों की पॉटी साफ करने की सर्विस. जी हां, काइल डॉग पूप साफ करके लाखों की कमाई कर रहे हैं. पेशे से काइल एक बिल्डर हैं, लेकिन उन्होंने साइड हसल के तौर पर यह काम शुरू किया. इस आइडिया की प्रेरणा उन्हें अमेरिका से मिली. इंस्टाग्राम पर उन्होंने देखा कि वहां कई लोग इस तरह की सर्विस देकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. बस यहीं से उनके दिमाग में आया “ये काम तो हम भी कर सकते हैं.”

कुत्तों की पॉटी साफ करते हुए काइल न्यूबी

‘Pet Poo Pick’ से शुरू हुआ सफर

काइल ने अपने बिजनेस की शुरुआत ‘Pet Poo Pick’ नाम से की. उन्होंने सबसे पहले फेसबुक पर अपनी सर्विस के बारे में पोस्ट किया. उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों के फोन आने लगे और देखते ही देखते उनके पास ग्राहकों की लाइन लग गई. न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में काइल बताते हैं कि आमतौर पर एक गार्डन में करीब 14–15 पॉटी के टुकड़े होते हैं. इन्हें साफ करने में 10 से 15 मिनट का समय लगता है. वे इस काम के लिए स्कूपर (कचरा उठाने वाला यंत्र) और बैग का इस्तेमाल करते हैं. काइल कहते हैं “जितनी गंदगी आप सोच सकते हैं, उससे कहीं ज्यादा होती है. मैं घंटों ड्राइव करता हूं और लगातार तीन घंटे तक पॉटी साफ कर सकता हूं.”

फीस और कमाई का हिसाब

काइल पहली बार सर्विस के लिए $40 (लगभग 3,300 रुपये) लेते हैं और उसके बाद हर हफ्ते $20 चार्ज करते हैं. वह हफ्ते में करीब $2,680 (लगभग 2.2 लाख रुपये) कमा लेते हैं, यानी करीब $60 प्रति घंटे. वह बताते हैं कि बुधवार को उनके करीब 15 ग्राहक होते हैं और शनिवार को 20 ग्राहक. काम के बाद वह पूरे इलाके को डिसइंफेक्ट भी करते हैं ताकि गंदगी का कोई निशान न रहे. इस काम को लेकर काइल को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. कुछ लोगों ने कहा कि अब इंसान अपने पालतू जानवरों की गंदगी साफ करने में भी आलसी हो गए हैं.

लेकिन काइल का कहना है कि उनके 50% से ज्यादा ग्राहक बुजुर्ग या शारीरिक रूप से असमर्थ हैं. “कई लोग बैसाखी के सहारे चलते हैं, उनके लिए यह काम करना मुश्किल होता है. हम उनकी मदद करते हैं. जो लोग शिकायत करते हैं, उनसे मैं बस इतना कहता हूं अगर आपकी मां विकलांग हों और यह काम न कर पाएं, तब आपको हमारी सर्विस की अहमियत समझ आएगी.” फिलहाल काइल हफ्ते में करीब 12 घंटे ही यह काम करते हैं, लेकिन उनका सपना है कि आने वाले समय में इसे फुल टाइम बिजनेस बनाया जाए.

Also Read: बच्चों के नाम पर करें बस छोटी सी बचत, रिटायरमेंट पर सरकार देगी 11 करोड़ रुपए का फंड, यहां देखें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola