बच्चों के नाम पर करें बस छोटी सी बचत, रिटायरमेंट पर सरकार देगी 11 करोड़ रुपए का फंड, यहां देखें पूरी डिटेल

NPS Vatsalya Scheme
NPS Vatsalya Scheme: बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए केंद्र सरकार की 'NPS वात्सल्य' योजना इन्वेस्ट करने का एक शानदार ऑप्शन है. इसमें मात्र 250 रुपए से शुरुआत कर 11 करोड़ रुपए तक का बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. आज ही जानें निवेश का सही तरीका.
NPS Vatsalya Scheme: केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 से बच्चों के आर्थिक भविष्य को मजबूती देने के लिए NPS वात्सल्य योजना की शुरुआत की थी. यह एक ऐसी पेंशन स्कीम है जिसमें माता-पिता अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए निवेश कर सकते हैं. इस योजना का सबसे बड़ा फायदा कंपाउंडिंग यानी ब्याज पर मिलने वाला ब्याज है. अगर आप सालाना 10,000 रुपए या करीब 834 रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं, तो बच्चे के रिटायर होने तक 11 करोड़ रुपए जैसा विशाल फंड तैयार हो सकता है.
इन्वेस्टमेंट के स्मार्ट ऑप्शन और मुनाफे का गणित
इस योजना में आपके पैसे को बाजार के एक्सपर्ट तीन अलग-अलग तरीकों से इन्वेस्ट करते हैं. जोखिम और मुनाफे के आधार पर आप तीन ऑप्शन चुन सकते हैं. पहला- ‘एग्रेसिव’ जहां 75% पैसा शेयर बाजार में लगता है. दूसरा- ‘मॉडरेट’ जिसमें 50% पैसा शेयर मार्केट में लगेगा और तीसरा- शेयर बाजार में 25% पैसा लगेगा. इसके अलावा आप अपनी पसंद के हिसाब से भी तय कर सकते हैं कि आपका पैसा सरकारी बॉन्ड्स या कॉर्पोरेट डेट में कितना लगे. जैसे ही बच्चा बालिग होता है, यह खाता सामान्य NPS खाते में बदल जाता है.
कैसे खुलवाएं ये अकाउंट?
इस अकाउंट को खुलवाने के लिए बच्चे का भारतीय नागरिक होना और उसका आधार व पैन कार्ड होना अनिवार्य है. इन्वेस्टमेंट की शुरुआत मात्र 250 रुपए सालाना से की जा सकती है, जबकि अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. 18 साल की उम्र पूरी होने पर बच्चे को अपना केवाईसी (KYC) अपडेट करना होता है, जिसके बाद वह खुद इस खाते को ऑपरेट कर सकता है. यह खाता आप बैंक जाकर या ऑनलाइन eNPS पोर्टल के माध्यम से आसानी से खुलवा सकते हैं.
पैसे निकालने के नियम और प्रक्रिया
स्कीम में लचीलापन देते हुए सरकार ने कुछ स्पेशल कंडीशन में पैसा निकालने की सुविधा भी दी है. अकाउंट खुलने के 3 साल बाद बच्चे की शिक्षा या गंभीर बीमारी के लिए जमा राशि का 25% हिस्सा निकाला जा सकता है. 18 साल का होने पर अगर कुल फंड 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है, तो 80% हिस्से से पेंशन खरीदनी होगी और 20% एक बार में निकाला जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




