बंगाल से पुणे व चेन्नई के लिए दो नयी ट्रेनों की दक्षिण पूर्व रेलवे ने की घोषणा, इन राज्यों के लोगों की यात्रा होगी आसान

Indian Railways News/IRCTC News, South Eastern Railway, Special Train, Maharashtra, Tamilnadu, Chennai, Pune: दुर्गा पूजा 2020 (Durga Puja 2020) में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने दो नयी ट्रेनें (New Trains) चलाने की घोषणा की है. इनमें से एक ट्रेन 15 अक्टूबर, 2020 को हावड़ा से खुलेगी तो, दूसरी ट्रेन 16 अक्टूबर, 2020 को सांतरागाछी से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि सांतरागाछी-चेन्नई (Santaragachi-Chennai) व हावड़ा-पुणे (Howrah-Pune) के बीच एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.
Indian Railways News/IRCTC News: कोलकाता (जे कुंदन) : दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने दो नयी ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इनमें से एक ट्रेन 15 अक्टूबर, 2020 को हावड़ा से खुलेगी तो, दूसरी ट्रेन 16 अक्टूबर, 2020 को सांतरागाछी से रवाना होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि सांतरागाछी-चेन्नई व हावड़ा-पुणे के बीच एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि 15 अक्तूबर से 02222 हावड़ा-पुणे एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को खुलेगी. 17 अक्टूबर को 02221 पुणे-हावड़ा एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल पुणे से रवाना होगी. पुणे से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और सोमवार को रवाना होगी.
हावड़ा-पुणे-हावड़ा एसी द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के समय पर चलेगी. अप एंड डाउन ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, तीन एसी-2 एवं 12 एसी-3 कोच होंगे. हावड़ा-पुणे एसी ट्रेन का ठहराव झारखंड के टाटानगर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, महाराष्ट्र के नागपुर, भुसावल, मनमाड, डौंड व पुणे में होगा.
Also Read: Indian Railways/IRCTC News: बिहार, बंगाल के लिए तीन और स्पेशल ट्रेन, झारखंड के लोगों को भी फायदा
दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया है कि 16 अक्टूबर को 02807 सांतरागाछी-चेन्नई एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सांतरागाछी से पहली बार खुलेगी. इसके बाद प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को इस स्टेशन से यह ट्रेन चेन्नई के लिए रवाना होगी.
यह ट्रेन बंगाल के खड़गपुर, खड़गपुर, ओड़िशा के बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, आंध्रप्रदेश के विजयानगरम, विशाखापट्टनम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, ओंगले, नेल्लोर, गुडुर और चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी.
चेन्नई से यह ट्रेन 18 अक्टूबर, 2020 को पहली बार रवाना होगी. वहां से 02808 चेन्नई-सांतरागाछी एसी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और रविवार को सांतरागाछी के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन 22807/22808 सांतरागाछी-चेन्नई-सांतरागाछी एसी एक्सप्रेस के समय पर चलेगी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




