ePaper

हिंदुस्तान में वक्फ बोर्ड के पास 9.40 लाख एकड़ जमीन तो पाकिस्तान के पास कितनी?

Updated at : 03 Apr 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
India Pakistan Waqf Board Land

India Pakistan Waqf Board Land

India Pakistan Waqf Board Land: हिंदुस्तान में वक्फ बोर्ड के पास 9.40 लाख एकड़ भूमि है, जबकि पाकिस्तान में औकाफ डिपार्टमेंट विभिन्न प्रांतों में वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन करता है. पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में औकाफ डिपार्टमेंट के पास सीमित भूमि है, जो हिंदुस्तान की तुलना में काफी कम है.

विज्ञापन

India Pakistan Waqf Board Land: हिंदुस्तान में वक्फ बोर्डों के पास लगभग 9.4 लाख एकड़ भूमि है, जो विभिन्न धार्मिक, शैक्षिक और चैरिटेबल उद्देश्यों के लिए समर्पित है। इसमें 1,40,108 एकड़ जमीन पर खेती-बाड़ी की जाती है. 33056 एकड़ जमीन पर दरगाह, मजार और मकबरे बने हैं और 2042 एकड़ पर स्कूल और मकतब बने हैं. कहा जाता है कि हिंदुस्तान में रेलवे और रक्षा विभाग के बाद वक्फ बोर्ड के पास तीसरा सबसे अधिक जमीन है. वक्फ बोर्ड की सबसे अधिक संपत्ति उत्तर प्रदेश में है, जहां उसकी करीब 2,14,707 संपत्तियां हैं. इस बीच, सवाल यह भी पैदा होता है कि सन् 1947 में भारत से अलग हुए पाकिस्तान के वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्ति है? आइए, उसके बारे में भी जानते हैं.

पाकिस्तान में वक्फ बोर्ड को क्या कहते हैं?

पाकिस्तान में वक्फ बोर्ड को औकाफ डिपार्टमेंट कहते हैं. पाकिस्तान में वक्फ संपत्तियों का प्रबंधन प्रांतीय स्तर पर होता है.

  • पंजाब प्रांत: पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट auqaf.punjab.gov.pk के अनुसार, पंजाब औक़ाफ़ विभाग के अधीन कुल 74,964 एकड़ भूमि है, जिसमें 29,907 एकड़​ उपजाऊ और 45,057 एकड़​ अनुपजाऊ भूमि है. कमर्शियल में 6,179​ दुकानें और 1,426​ घर हैं.
  • सिंध औकाफ डिपार्टमेंट: सिंध के औकाफ डिपार्टमेंट के पास 10,823 एकड़​ कृषि भूमि, 2,226​ दुकानें, 19​ गोदाम, 810 फ्लैट्स हैं. सन् 2024 में इन संपत्तियों से विभाग ने 103 मिलियन रुपये का राजस्व प्राप्त किया.
  • खैबर पख्तूनख्वा औकाफ डिपार्टमेंट: खैबर पख्तूनवा औकाफ डिपार्टमेंट के पास कुल 65,108 कनाल (लगभग 8,138 एकड़) भूमि है.
  • बलूचिस्तान औकाफ डिपार्टमेंट: बलूचिस्तान में औकाफ विभाग ETPB के अधीन केवल 2 एकड़ भूमि है.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव के पास कितनी है संपत्ति, हर महीने कितना पाते हैं पेंशन?

वक्फ बोर्ड से काफी कम है औकाफ डिपार्टमेंट की जमीन

अब अगर उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर तुलना करें, पाकिस्तान के चारों प्रांत पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनवा और बलूचिस्तान के औकाफ डिपार्टमेंट के पास उतनी जमीन नहीं है, जितनी हिंदुस्तान के वक्फ बोर्ड के पास है. पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब के औकाफ डिपार्टमेंट की जो जमीन है, उससे तीन गुना अधिक अकेले उत्तर प्रदेश के पास है.

इसे भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों को 23 अप्रैल को मिल सकती है बड़ी खबर, सरकार करेगी बड़ा ऐलान!

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola