ePaper

सरकारी कर्मचारियों को 23 अप्रैल को मिल सकती है बड़ी खबर, सरकार करेगी बड़ा ऐलान!

Updated at : 03 Apr 2025 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
8th Pay Commission

8th Pay Commission

8th Pay Commission पर जल्द ही बड़ा अपडेट आ सकता है. यह अपडेट केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी ला सकता है. NC-JCM की स्टैंडिंग कमेटी की अगली बैठक 23 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें वेतन बढ़ोतरी, न्यूनतम सैलरी निर्धारण और पेंशन समानता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा संभव है. DoPT और केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा. सरकार पहले ही प्री-7वें और पोस्ट-7वें वेतन आयोग के पेंशनर्स के बीच समानता लागू कर चुकी है. सभी की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, जिसमें 8th Pay Commission को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है.

विज्ञापन

8th Pay Commission: केंद्र सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इस बीच खबर यह है कि नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की स्टैंडिंग कमेटी की अगली बैठक 23 अप्रैल 2025 को आयोजित होने जा रही है. हालांकि, इस बैठक के एजेंडे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस बैठक से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें वेतन आयोग को लेकर कुछ नए अपडेट सामने आ सकते हैं.

10 फरवरी 2025 की बैठक में क्या हुआ था

मनी कंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, NC-JCM की स्टैंडिंग कमेटी की पिछली बैठक 10 फरवरी 2025 को हुई थी. इसमें 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference (TOR) पर चर्चा हुई थी, यानी आयोग किन बिंदुओं के आधार पर काम करेगा. रेलवे, रक्षा मंत्रालय और अन्य केंद्रीय कर्मचारियों समेत पेंशनर्स से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार किया गया था.

स्टाफ साइड ने एक अहम सुझाव दिया कि न्यूनतम सैलरी निर्धारण के लिए परिवार के खर्च का आकलन करने के आधार को तीन सदस्यों से बढ़ाकर पांच सदस्य किया जाए. उन्होंने दलील दी कि The Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizen Act 2022 के तहत बच्चों पर माता-पिता की देखभाल करने की कानूनी जिम्मेदारी होती है.

लंबित मुद्दों पर जल्द हो चर्चा

स्टाफ साइड ने यह भी प्रस्ताव रखा कि 8वें वेतन आयोग के गठन से पहले ही सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा के लिए NC-JCM की एक बड़ी बैठक बुलाई जाए. इससे आयोग पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा. बैठक की अध्यक्षता कर रही कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की सचिव ने कहा कि इस चर्चा से Terms of Reference को लेकर अधिक स्पष्टता आई है और आगे भी ऐसी बैठकें जारी रहेंगी.

8वें वेतन आयोग पर अंतिम फैसला कब होगा

फिलहाल, NC-JCM की स्टैंडिंग कमेटी अभी तक 8वें वेतन आयोग के Terms of Reference को अंतिम रूप नहीं दे पाई है. जब इस पर सहमति बन जाएगी, तो इसे केंद्रीय कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा. इसके बाद ही आयोग के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. 23 अप्रैल 2025 की बैठक में इन्हीं विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी लड़कियों को चाहिए हिंदुस्तानी दूल्हा? धर्म बदलने को तैयार

पेंशनर्स को लेकर बड़ा फैसला

हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि सरकार ने पहली बार प्री-7वें और पोस्ट-7वें वेतन आयोग के पेंशनर्स के बीच समानता लागू कर दी है. अब जो लोग 1 जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए थे, उन्हें उतनी ही पेंशन मिल रही है, जितनी बाद में रिटायर हुए कर्मचारियों को मिलती है. अब सभी की नजरें 23 अप्रैल 2025 को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जिसमें 8वें वेतन आयोग से जुड़ी कोई अहम अपडेट सामने आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव के पास कितनी है संपत्ति, हर महीने कितना पाते हैं पेंशन?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola