IMF Growth रिपोर्ट में भारत अव्वल, मंदी की आहट के बीच अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर एक फीसदी रहने का अनुमान
आईएमएफ ने अनुमान जाहिर किया है कि अगले साल अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर महज एक फीसदी रह सकती है. वहीं, चीन की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर आईएमएफ ने कहा है कि इस साल चीन की ग्रोथ रेट 3.2 फीसदी रह सकती है. जबकि भारत की ग्रोथ रेट इन दोनों से ज्यादा होगी.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने (IMF) ने भारत अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देशों की अर्थव्यवस्थाओं की ग्रोथ रेट को लेकर अनुमान जारी किया है. आईएमएफ के मुताबिक 2022 और 2023 में भारत का ग्रोथ रेट अन्य देशों की तुलना में काफी तेज रहेगा. लेकिन पहले के मुकाबले यह रेट थोड़ी धीमी होगी. वहीं आईएमएफ ने अनुमान लगाया है कि अमेरिका में मंदी की आहट के कारण कई लोगों को जॉब से हाथ धोना पड़ सकता है. गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 2023 के लिये विश्व अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर अपने अनुमान को घटा दिया है.
अमेरिका की वृद्धि दर घटेगी: अपनी अनुमानित रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा है कि अमेरिकी में इस साल आर्थिक वृद्धि दर 1.6 फीसदी रहेगी. इससे पहले जुलाई में आईएमएफ ने कहा था कि ग्रोथ रेट 2.3 फीसदी तक रह सकती है. आईएमएफ ने यह भी अनुमान जाहिर किया है कि अगले साल अमेरिका की आर्थिक वृद्धि दर महज एक फीसदी रह सकती है. वहीं, चीन की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर आईएमएफ ने कहा है कि इस साल चीन की ग्रोथ रेट 3.2 फीसदी रह सकती है.
इन कारणों से घटेगी ग्रोथ रेट: आईएमएफ ने कहा है कि हाल के दिनों में कई ऐसी वैश्विक घटना घटी हैं जो दुनिया के तमाम अर्थव्यवस्था पर अपना प्रभाव डाल रही है. IMF ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी 8 महीने जंग, दुनिया के देशों पर महंगाई का दबाव, ब्याज दर में इजाफा, और वैश्विक महामारी के प्रभाव के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है.
2.7 फीसदी रहेगी दुनिया की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट: आईएमएफ ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट अगले साल यानी 2023 में महज 2.7 फीसदी रहेगा. वहीं, आईएमएफ ने इस साल वैश्विक वृद्धि दर 3.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है. गौरतलब है कि बीते साल दुनिया के अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6 फीसदी के करीब थी.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










