Vande Bharat Express Train में कितने कोच हैं ? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- Let’s count

Vande Bharat Express Train की खास बात ये है कि अपने ही देश में बनी इस अत्याधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन से यात्री चंद घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे. देखें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या किया ट्वीट
Vande Bharat Express Train : इन दिनों वंदे भारत ट्रेन की चर्चा जोरों पर देश में हो रही है. इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो ट्वीट किया है जो वायरल हो चला है. इस वीडियो में ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आ रही है. वीडियो में खास बात ये नजर आ रही है कि उसका प्रतिबिम्ब पानी में बन रहा है और दो ट्रेन होने का ये आभास करवा रहा है. इस वीडियो को ट्वीट करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा है- Let’s count… How many coaches in Vande Bharat?
Let’s count…
How many coaches👇in Vande Bharat? pic.twitter.com/o1natupuap— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 12, 2023
आपको बता दें कि इस साल देश में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की सरकार की योजना है जिसपर तेजी से काम चल रहा है. झारखंड के हिस्से में तीन ट्रेनें आने की बात कही जा रही है. खबरों की मानें तो शताब्दी एक्सप्रेस को रिप्लेस करके रांची से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन को चलाया जायेगा. वाराणसी और हावड़ा के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की जा चुकी है.
Also Read: मात्र चार घंटे में रांची से पटना, जानें कब से चलेगी झारखंड और बिहार में Vande Bharat Express Train
वीडियो पर आ रही है प्रतिक्रिया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. एक यूजर ने लिखा कि अद्धभूत, अकल्पनीय, प्रशासनिक अधिकारी जब मंत्री बनते हैं तो अपने अनुभव से चीजों को चार चांद लगा देते हैं.
रेलवे की ओर से कई वंदे भारत ट्रेन शुरू की गयी है जबकि कई और ट्रेनों का परिचालन किया जाना है. इस बीच रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे का बयान पिछले दिनों सामने आया जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को सूचित किया गया है कि जल्द ही मुंबई-गोवा मार्ग पर वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train Mumbai-Goa) चलायी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










