HIL Limited की नई पहचान 'BirlaNu', विकास और गुणवत्ता की प्रतिबद्धता का प्रतीक

Updated at : 25 Mar 2025 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Birlanu

Birlanu

BirlaNu की अध्यक्ष अवंती बिरला ने कहा, "हमारी नई पहचान, 'BirlaNu', हमारे मूल सिद्धांतों को दर्शाती है. एक ऐसी कंपनी जो हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहती है.

विज्ञापन

BirlaNu: CK बिरला ग्रुप का प्रमुख हिस्सा, HIL Limited ने अपने ब्रांड को नए नाम ‘BirlaNu’ के रूप में पुनः प्रस्तुत किया है. यह नई पहचान कंपनी की विकास रणनीति को दर्शाने के साथ-साथ भवन निर्माण उत्पादों के क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करती है.

BirlaNu के भारत और यूरोप में कुल 32 निर्माण संयंत्र (मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज़) हैं. कंपनी 80 से अधिक देशों में अपने ग्राहकों और साझेदारों को सेवा प्रदान करती है.

BirlaNu की अध्यक्ष अवंती बिरला ने कहा, “हमारी नई पहचान, ‘BirlaNu’, हमारे मूल सिद्धांतों को दर्शाती है. एक ऐसी कंपनी जो हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहती है. हम इस व्यवसाय में हैं क्योंकि हम गुणवत्ता, नवाचार और टिकाऊपन में विश्वास रखते हैं. गृहस्वामी, बिल्डर और डिज़ाइनर हमारे काम के केंद्र में हैं. चाहे वह बेहतर सामग्री तैयार करना हो, स्थिरता को बढ़ावा देना हो, या निर्माण में नई सोच लाना हो, हमारा उद्देश्य टिकाऊ और उत्कृष्ट निर्माण संरचनाओं का निर्माण करना है.”

टिकाऊ निर्माण सामग्री में अग्रणी पहल

BirlaNu के प्रबंध निदेशक और सीईओ अक्षत सेठ ने कहा, “हमारा ध्यान हमेशा उच्च-गुणवत्ता वाली, टिकाऊ निर्माण सामग्री पर रहा है. हमारी उत्पाद श्रृंखला में पाइप्स, निर्माण रसायन (Construction Chemicals), पुट्टी, छतें, दीवारें और फर्श शामिल हैं, जो आधुनिक निर्माण आवश्यकताओं को पूरा करती हैं.”

Also Read: महिलाओं के लिए बजट में रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, हर महीने 2500 रुपए देगी सरकार

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola