सोना चांदी के भाव 23 जून 2025, देखें आपके शहर झारखंड, UP, बिहार में क्या चल रहा है रेट

Gold Silver
Gold Silver Price: सोना चांदी की कीमत में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. इस आर्टिकल में जानिए झारखंड, बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक में 24, 22, 18 कैरेट सोने का रेट क्या चल रहा है.
Gold Silver Price: आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹104,637 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹96,398 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का रेट ₹78,872 प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी ₹1,118.49 प्रति 10 ग्राम, ₹11,184.92 प्रति 100 ग्राम और ₹111,849 प्रति 1 किलोग्राम है.
झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 94,150 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 98,860 रुपये है. जबकि चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलो है.
झारखंड में सोना चांदी की कीमत
| शहर | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव | चांदी |
| रांची | 94,150 रुपये | 98,860 रुपये | 1,20,000 रुपये |
| बोकारो | 95,000 रुपये | 1,00,000 रुपये | 1,07,000 रुपये |
| जमशेदपुर | 92,100 रुपये | 100,550 रुपये | 106,610 रुपये |
| देवघर | 90,888 रुपये | 99,150 रुपये | 106,610 रुपये |
बिहार में सोना चांदी की कीमत
पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोना 99,500 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 102,485 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. जबकि, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 92,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,600 रूपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की कीमत 107,000 प्रति किलो बिक रही है. जीएसटी जोड़ने के बाद कीमत 110, 210 रूपये हो जाएगी.
UP में सोना चांदी की कीमत
यूपी के वाराणसी सर्राफा बाजार में आज सोना 280 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है. 24 कैरेट सोने की कीमत 280 रुपये के उछाल के बाद 100910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 250 रुपये के तेजी के बाद 92500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट सोने की कीमत मे 190 रुपये का उछाल आया, जिसके बाद कीमत 75480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें सोमवार को उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 23 जून को चांदी की कीमत 1,10000 रुपये प्रति किलो है.
मध्य प्रदेश में सोना चांदी की कीमत
राजधानी भोपाल में आज 23 जून को 22 कैरेट सोना 93,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 97,810 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
इंदौर में 22 कैरेट सोना 93,150 प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोना 97,810 प्रति 10 ग्राम है.
चांदी की बात करें तो आज भोपाल में चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलो है.
इंदौर में चांदी का भाव 1,20,000 रुपये प्रति किलो है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 कैरेट सोना 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 97,810 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
रायपुर में चांदी की कीमत 1,20,000 रुपये प्रति किलो है.
Also Read: कम निवेश में शुरू करें ये बिजनेस, नौकरी से ज्यादा होगी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




