Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में हलचल, जानिए ताजा दरें

Gold- Silver Price
Gold-Silver Price में हलचल जारी, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में सोने-चांदी के दाम स्थिर. 24 कैरेट सोना 86,660 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम.
Gold-Silver Price: मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 86,660 रुपये प्रति 10 ग्राम मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 86,660 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है.वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत थोड़ी अधिक 86,810 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.
22 कैरेट सोने के दाम, दिल्ली में मामूली बढ़त
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोना 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है.
चांदी के दाम स्थिर, चेन्नई में सबसे महंगी
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 99,400 रुपये दर्ज की गई. हालांकि, चेन्नई में यह दर सबसे अधिक 1,06,900 रुपये प्रति किलोग्राम रही.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की चाल
अमेरिका में सोने की कीमतों में गुरुवार को मामूली बढ़त देखी गई, क्योंकि निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ योजनाओं और अमेरिकी महंगाई दर के आंकड़ों पर थी. स्पॉट गोल्ड 0.1% की बढ़त के साथ 2,905.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. पिछले सत्र में अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) जारी होने के बाद इसमें 1% से अधिक की गिरावट आई थी. स्पॉट सिल्वर 0.1% बढ़कर 32.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि प्लैटिनम 992.32 डॉलर और पैलेडियम 975.48 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना रहा.
Also Read : खाने-पीने की चीजें सस्ती हुईं, जनवरी में महंगाई दर 4.31% पर आई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




