सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट , खरीदारी से पहले चेक करें ये लिस्ट

Published by :Abhishek Pandey
Published at :05 May 2026 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Gold-Silver Price

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: Canva)

Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट. 5 मई को सोना ₹543 गिरकर ₹1.47 लाख पर पहुंचा. जानें 2026 में अब तक की बढ़त और असली चांदी पहचानने के 4 सटीक तरीके.

विज्ञापन

Gold-Silver Price : ग्लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली कमी आई है. जहाँ सोने के दाम ₹500 से ज्यादा टूटे हैं, वहीं चांदी भी ₹600 से अधिक सस्ती हुई है.

आज के ताजा भाव

धातुआज की कीमत (₹)कल की कीमत (₹)गिरावट (₹)
सोना (24 कैरेट/10 ग्राम)1.47 लाख1.48 लाख543
चांदी (प्रति किलो)2.39 लाख2.40 लाख618

साल 2026 में अब तक का रुझान

इस साल अब तक दोनों कीमती धातुओं ने जबरदस्त रिटर्न दिया है.

  • सोना: 31 दिसंबर 2025 को सोना ₹1.33 लाख पर था. इस साल अब तक इसमें ₹14,000 की तेजी आई है.
  • चांदी: साल की शुरुआत में चांदी ₹2.30 लाख पर थी, जो अब तक ₹9,000 महंगी हो चुकी है.

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये 2 बातें

  • हॉलमार्क की जांच: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही लें. गहनों पर HUID (जैसे- AZ4524) जरूर चेक करें, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट का सही पता चलता है.
  • रेट क्रॉस-चेक: ज्वेलर्स के पास जाने से पहले IBJA की वेबसाइट पर भाव जरूर देख लें. ध्यान रहे कि 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं.

असली चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके

नकली चांदी की पहचान करने के लिए आप ये घरेलू टेस्ट कर सकते हैं.

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती. अगर गहना चुंबक की ओर खिंच रहा है, तो उसमें मिलावट है.
  • आइस टेस्ट: चांदी पर बर्फ का टुकड़ा रखें. असली चांदी पर बर्फ सामान्य से ज्यादा तेजी से पिघलती है.
  • स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती. अगर उसमें तांबे जैसी महक आ रही है, तो वह मिलावटी है.
  • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद सूती कपड़े से रगड़ें. अगर कपड़े पर काला निशान उभरता है, तो आपकी चांदी असली है.

Also Read : पाकिस्तान ने 5 दशक बाद तोड़ी बेड़ियां: फिर शुरू हुआ शराब का निर्यात; ब्रिटेन और जापान को भेजी गई पहली खेप

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola