Gold Rate: ग्लोबल ट्रेंड से सोना हुआ मजबूत, चांदी लुढ़की, वायदा बाजार में लौटी रफ्तार

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :23 May 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Rate

Gold Rate

Gold Rate: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 2,000 रुपये गिरकर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. अमेरिकी राजकोषीय चिंताओं और मजबूत मांग ने सोने की कीमतों को समर्थन दिया है. वहीं, वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है.

विज्ञापन

Gold Rate: वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख की वजह से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई. हालांकि, इसके विपरीत चांदी लुढ़क गई. इस बीच वायदा बाजार की रफ्तार वापस लौट आई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत संकेतों और अमेरिकी राजकोषीय नीतियों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच 24 कैरेट सोना 100 रुपये चढ़कर 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये बढ़कर 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

वैश्विक संकेतों और अमेरिका की नीतियों ने दिया समर्थन

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है. अमेरिका में राजकोषीय अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता के चलते सोने में अप्रैल के मध्य के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी दर्ज की गई है. कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने बताया कि यह तेजी मुख्य रूप से अमेरिका की फिस्कल चिंताओं के कारण है.

चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. यह 2,000 रुपये लुढ़ककर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले यह 1,01,200 रुपये पर बंद हुई थी. वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमत 0.46% बढ़कर 33.20 डॉलर प्रति औंस रही.

वायदा बाजार में सोना-चांदी दोनों में लौटी तेजी

मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों द्वारा नए सौदों की लिवाली के चलते वायदा बाजार में सोने-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़त देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून डिलीवरी वाले सोने का अनुबंध 527 रुपये यानी 0.55% की तेजी के साथ 96,063 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसमें 9,786 लॉट का कारोबार हुआ.

चांदी वायदा में भी उछाल

वहीं, चांदी वायदा बाजार में भी तेजी रही. जुलाई डिलीवरी वाला अनुबंध 318 रुपये यानी 0.45% चढ़कर 98,114 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जिसमें कुल 17,222 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया. बाजार विश्लेषकों के अनुसार, यह तेजी कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार बढ़ाने और मजबूत हाजिर मांग के कारण आई है.

इसे भी पढ़ें: कभी 20 हजार की नौकरी करती थी पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा, यूट्यूब से कमाई पर 4 बैंक खाते?

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दिखा असर

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत 1.07% बढ़कर 3,329.65 डॉलर प्रति औंस हो गई, जो निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है. वहीं चांदी भी 0.46% की तेजी के साथ 33.20 डॉलर प्रति औंस पर रही. कुल मिलाकर, वैश्विक आर्थिक हालात और अमेरिका में जारी अस्थिरता ने सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में मजबूत किया है, जबकि चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: World Bank से पाकिस्तान को मिलेगा 20 बिलियन डॉलर, भारत का पुरजोर विरोध

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola