Gold Price Today: सोना करेगा 80 हजार रुपये को पार, इसमें पैसा लगाना कितना सही, जानें यहां

Updated:
विज्ञापन
gold return this year 2024

gold return this year 2024

Gold Price Today: सोने में अभी पैसा लगाना कितना सही? सोने की कीमत आने वाले समय में कितनी हो सकती है? जानें इन सवालों के जवाब यहां

विज्ञापन

Gold Price Today: यदि आप पैसा निवेश करने करने की सोच रहे हैं तो सोना बेहतर विकल्प है. जी हां…आइए आपको बताते हैं आखिर कैसै? दरअसल, ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो सोने को भरोसेमंद एसेट मानते हैं. इसकी वजह साफ है कि संकट के समय यह बहुत साथ देता है और इसे आसानी से इस्तेमाल भी किया जा सकता है. दूसरी ओर अभी सोने की कीमत में काफी तेजी नजर आ रही है. यही वजह है कि लोगों का भरोसा इसपर बढ़ा है. सोना प्रति 10 ग्राम 75 हजार रुपये को क्रॉस कर चुका है.

Gold Return : कितना रिटर्न सोना अबतक दे चुका है इस साल?

इस साल यानी साल 2024 में सोने ने करीब 19 फीसदी रिटर्न दिया है. 1 जनवरी 2024 को 24 कैरेट सोने की कीमत पर नजर डालें तो यह करीब 63 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं वर्तमान में इसकी कीमत करीब 75000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुकी है. ऐसे में इसमें इस साल 12 हजार रुपये की तेजी दिख रही है. इसका मतलब है कि इस पीली घातु ने इस साल 9 महीनों में करीब 19 फीसदी रिटर्न दे दिया है. यदि आपने 1 जनवरी 2024 को 1 लाख रुपये का सोना खरीदा होता तो आज के समय में इसकी वैल्यू 1.19 लाख रुपये होती. यानी आपको इन 9 महीनों में सोने में एक लाख रुपये के निवेश पर 19 हजार रुपये का लाभ मिलता.

Gold Rate : क्या और बढ़ेगी सोने की कीमत?

बाजार के जानकारों के मुताबिक आने वाले कुछ महीनों में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है. इसकी वजह त्योहार का मौसम है. धनतेरस के बाद शादियों का सीजन आ जाएगा. धरतेरस पर सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच सकती है. ऐसी संभावना है कि अगले साल फरवरी तक सोना 80 हजार रुपये को पार कर सकता है. अमेरिकी फेड रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कमी के बाद इसमें और तेजी नजर आ सकती है.

Read Also: Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना या महंगा, जानें क्या चल रही है कीमत

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions