Gold Rate Today: सस्ता हुआ सोना या महंगा, जानें क्या चल रही है कीमत

Updated:
विज्ञापन
Gold Rate Today In India

Gold Rate Today In India

Gold Rate Today: शनिवार 28 सितंबर को सोने और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं आई. 27 सितंबर के भाव में शनिवार को बाजार में कीमत छायी रही. यहां आपको ताजा रेट बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Gold Rate Today: सर्राफा बाजार में शनिवार को‌ सोने की कीमत 75,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. जबकि चांदी की कीमत 91,420 प्रति किलोग्राम रही. 28 सितंबर को बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 75320, 22 कैरेट की कीमत 69,043, 20 कैरेट की कीमत 62,767 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. जबकि चांदी की बात करें तो 999 फाइन की कीमत 91420 रुपये प्रति किलोग्राम रही.

दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत

28 सितंबर को दिल्ली में सोने की कीमत 24 कैरेट की 75050 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. वहीं 22 कैरेट की कीमत 68,796 रही. 20 कैरेट की कीमत 62,542 रही. जबकि चांदी की कीमत 999 फाइन की 91,100 प्रति किलोग्राम रही.

झारखंड में सोने-चांदी की कीमत

झारखंड में 28 सितंबर को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट की 75,200 रुपये रही. जबकि 22 कैरेट की कीमत 68,933 रुपये और 20 कैरेट की कीमत 62,667 रुपये रही.

रांची में सोने-चांदी की कीमत

रांची में सोने की कीमत 28 सितंबर को 24 कैरेट की कीमत 75,200 रुपये रही. 22 कैरेट की कीमत 68,933 रुपये, जबकि 20 कैरेट की कीमत 62,667 रुपये रही. चांदी की कीमत प्रति किलो ग्राम 91280 रुपये रही.

बिहार में सोने-चांदी की कीमत

बिहार में सोने की कीमत 24 कैरेट की प्रति 10 ग्राम 75,140 रुपये रही. वहीं 22 कैरेट की कीमत 68,878 रुपये और 20 कैरेट की कीमत 62,617 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. जबकि चांदी की कीमत 999 फाइन की कीमत 91,200 रुपये प्रति किलोग्राम रही.

पश्चिम बंगाल में सोने-चांदी की कीमत

पश्चिम बंगाल में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट की 75,080 रुपये रही. वहीं 22 कैरेट की कीमत 68,823 रुपये और 20 कैरेट सोने की कीमत 62,567 रुपये रही. चांदी की कीमत बंगाल में 91,130 रुपये प्रति किलोग्राम रही.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन