ePaper

सोना गिरा, चांदी में उछाल! जानिए ताजा सर्राफा बाजार का हाल

Updated at : 08 Apr 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today

Gold Price Today

Gold Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 200 रुपये सस्ता होकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 200 रुपये बढ़कर 92,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंची. कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते सोने में गिरावट देखी गई, जबकि चांदी ने तेजी दिखाई.

विज्ञापन

Gold Price Today: बहुमूल्य पीली धातु सोना में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. वह यह है कि मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. स्थानीय बाजार में कमजोर मांग के चलते 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 200 रुपये टूटकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, सोमवार को यह 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

99.5% शुद्धता वाला सोना भी हुआ सस्ता

99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि पिछला बंद भाव 91,000 रुपये था. इससे साफ है कि घरेलू बाजार में मांग फिलहाल कमजोर है, जिसकी वजह से कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

चांदी में तेजी का रुख

पिछले पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद चांदी की कीमत में मंगलवार को तेजी देखने को मिली. यह 200 रुपये चढ़कर 92,700 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई. इससे पहले सोमवार को चांदी का दाम 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का प्रभाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.82% बढ़कर 3,007.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. इसके साथ ही हाजिर चांदी भी 0.69% की बढ़त के साथ 30.29 डॉलर प्रति औंस पर रही. डॉलर इंडेक्स के 102 अंक के पास रहने से वैश्विक धारणा में सतर्कता बनी हुई है.

क्या कहते हैं बाजार विश्लेषक

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, “रुपये की कमजोरी के कारण सोने में हल्की तेजी देखी गई. लेकिन, शुल्क तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में बढ़ोतरी हो रही है.”

इसे भी पढ़ें: पुराने सिक्के बेचकर कर सकते हैं मोटी कमाई? भरोसेमंद प्लेटफॉर्म जानकर करें सौदा

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी का कहना है कि बाजार की नजर इस सप्ताह के प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर है. बुधवार को फेडरल रिजर्व की बैठक और गुरुवार को अमेरिका का सीपीआई डेटा तथा शुक्रवार को पीपीआई रिपोर्ट सोने और चांदी की दिशा तय करेंगे.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola