ePaper

नवरात्र से पहले सोना की नौ दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, चांदी हो गई सस्ती, जानें ताजा रेट

Updated at : 01 Oct 2024 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price

Gold Price Today

Gold Price: भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ रहा है. मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, लेकिन साथ ही इसके परिमाण के बारे में बहस भी शुरू हो गई.

विज्ञापन

Gold Price: शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले देश के सर्राफा बाजारों में बहुमूल्य पीली धातु सोना के भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, चांदी 2000 रुपये प्रति किलो सस्ती जरूर हो गई है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार 30 सितंबर 2024 को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर अपरिवर्तित रहा. लगातार नौ दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि, चांदी में तीन दिन की जारी तेजी का सिलसिला थम गया और यह 2,000 रुपये लुढ़ककर 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही. इससे पहले चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

सोने में बढ़ रहा है निवेश

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी (सहायक उपाध्यक्ष) कायनात चैनवाला ने कहा कि मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया, लेकिन साथ ही इसके परिमाण के बारे में बहस भी शुरू हो गई. पिछले सप्ताह उपभोक्ता विश्वास में उल्लेखनीय गिरावट के कारण सोना 2,708.70 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था. इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और अधिक आक्रामक कटौती की उम्मीदें बढ़ गई थीं. चैनवाला ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष ने सुरक्षित-संपत्ति के रूप में सोने में निवेश बढ़ रहा है.

वायदा बाजार में सोना महंगा

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 302 रुपये की तेजी के साथ 75,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 302 रुपये यानी 0.04% की तेजी के साथ 75,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 463 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.15% की गिरावट के साथ 2,654 डॉलर प्रति औंस हो गया.

इसे भी पढ़ें: Israel Lebanon War: इजरायली सेना लेबनान में घुसी, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला जारी

वायदा कारोबार में चांदी चमकी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 327 रुपये की तेजी के साथ 92,725 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 327 रुपये यानी 0.36% की तेजी के साथ 92,725 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 1,360 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 31.58 डॉलर प्रति औंस हो गई.

इसे भी पढ़ें: अक्टूबर में छुट्टियों की बहार, बैंक में 15 दिनों के अवकाश के बीच पड़ेंगे कई त्योहार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola