अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर की मजबूती से FPI ने भारतीय शेयर बेचे, निवेशकों की चिंता बढ़ी

Share Market
Share Market : भारतीय शेयर बाजार में ऊंचे मूल्यांकन और कॉरपोरेट आय में अनिश्चितता के चलते एफपीआई (FPI) लगातार निकासी कर रहे हैं.
Share Market: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने फरवरी 2025 में भारतीय शेयर बाजारों से 34,574 करोड़ रुपये की निकासी की है. इससे पहले जनवरी में उन्होंने 78,027 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे. इस तरह, साल 2025 के पहले दो महीनों में एफपीआई (FPI) की कुल निकासी 1.12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.
FPI निकासी के कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में ऊंचे मूल्यांकन और कॉरपोरेट आय में अनिश्चितता के चलते एफपीआई (FPI) लगातार निकासी कर रहे हैं. वॉटरफील्ड एडवाइजर्स के वरिष्ठ निदेशक विपुल भोवर का मानना है कि बाजार में बिकवाली का मुख्य कारण अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि, डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता है.
इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों के कमजोर नतीजे और उपभोक्ता खर्च में गिरावट ने निवेशकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि जिंसों की कीमतों में कमी के कारण भी यह स्थिति और जटिल हो गई है.
चीन की ओर बढ़ रहा निवेश
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने बताया कि भारतीय बाजार में ऊंचे मूल्यांकन के चलते एफपीआई (FPI) चीन के शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं, जहां मूल्यांकन अपेक्षाकृत (Relatively) कम है. हालांकि, इस प्रक्रिया में वे कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में भी बिकवाली कर रहे हैं.
वित्तीय और बॉन्ड बाजार पर असर
एफपीआई (FPI) की निकासी का सबसे अधिक प्रभाव वित्तीय सेवाओं पर पड़ा है. दिलचस्प बात यह है कि यह क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, फिर भी इसमें भारी बिकवाली हो रही है. इसके अतिरिक्त, एफपीआई ने बॉन्ड बाजार से भी 8,932 करोड़ रुपये और स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग के तहत 2,666 करोड़ रुपये निकाले हैं.
पिछले वर्षों में एफपीआई का निवेश
साल 2024 में एफपीआई का भारतीय बाजार में कुल निवेश 427 करोड़ रुपये था, जो अपेक्षाकृत कम रहा. इसके विपरीत, 2023 में उन्होंने 1.71 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया था. वहीं, 2022 में वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण 1.21 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई थी.
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा
Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं हिटमैन रोहित शर्मा? ब्रांड्स और IPL से होती है करोड़ों की कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










