Fact Check: क्या मोबाइल सिम या कनेक्शन लेने के लिए जरूरी है आधार कार्ड ? जान लें ये काम की बात

Published by :Amitabh Kumar
Published at :22 Sep 2022 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
Fact Check: क्या मोबाइल सिम या कनेक्शन लेने के लिए जरूरी है आधार कार्ड ? जान लें ये काम की बात

Fact Check: यूजर को प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि अमूमन Enrolment/Update की तारीख से 30 दिनों तक आधार जनरेट होता है. साथ ही, आपके द्वारा दिये गये आवेदन के प्रोसेस में जानें के बाद आपको आपके मोबाइल पर एसएमएस भेज दिया जाता है.

विज्ञापन

Fact Check/Aadhaar Card Upates : क्या मोबाइल सिम या कनेक्शन देने के नाम पर आपसे कोई आधार कार्ड मांग रहा है. यदि इसका जवाब ‘हां’ है तो आगे की खबर आपके काम की है. दरअसल, कई लोग ऐसे हैं जिनसे आधार मांगा जाता है जब वे मोबाइल सिम या कनेक्शन लेने जाते हैं. इस संदर्भ में आधार ने लोगों से कुछ अपील की है.

आधार के ट्विटर अकाउंट पर दी गयी जानकारी

आधार के ट्विटर अकाउंट की ओर से ट्वीट किया गया है कि नहीं! मोबाइल सिम या कनेक्शन लेने के लिए आधार जरूरी नहीं होता है. टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के संशोधनों के अनुसार, दूरसंचार उपयोगकर्ता एक नया मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने के लिए स्वैच्छिक आधार पर प्रमाणीकरण के साथ केवाईसी दस्तावेजों के रूप में अपने आधार नंबर का उपयोग कर सकते हैं.

कितने दिनों में होता है आधार में नाम अपडेट

आधार के ट्विटर अकाउंट के द्वारा ट्वीट की गयी इस जानकारी पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आये और अपनी समस्या बतायी जिसका जवाब भी दिया गया. एक यूजर ने लिखा कि मैंने अपनी पत्नी के नाम और पता बदलने के लिए आवेदन दिया है. क्योंकि उसे इसके लिए तत्काल आवश्यकता है. इसमें जल्दी बदलाव के लिए आपकी सहायता की आवश्यकता है. करंट स्टेटस में 2 दिनों से सत्यापन चरण में है. कृपया इसकी जांच करें. एसआरएन: S13152534471000…

Also Read: PIB Fact Check: इंडियन टेरिटोरियल आर्मी की इस वैकेंसी के लिए आपने भी किया है आवेदन? जानें सच

यूजर को प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया कि अमूमन Enrolment/Update की तारीख से 30 दिनों तक आधार जनरेट होता है. साथ ही, आपके द्वारा दिये गये आवेदन के प्रोसेस में जानें के बाद आपको आपके मोबाइल पर एसएमएस भेज दिया जाता है. आप हमारी वेबसाइट पर जाकर भी सटेट्स चेक करने में सक्षम हैं.

https://twitter.com/UIDAI/status/1572427899583414272
सरकारी लाभ लेने के लिए आधार जरूरी

यहां चर्चा कर दें कि यदि आप कोई सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार नंबर देने की जरूरत होती है. ऐसा इसलिए ताकि आपको सरकारी सहायता मिले. कोई और आपके हक का लाभ नहीं ले सके.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola