Elon Musk Origin: आधा भारत नहीं जानता एलन मस्क किस देश से हैं, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन

Elon Musk

Elon Musk Origin: एलन मस्क का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। वे बचपन से ही टेक्नोलॉजी में रुचि रखते थे। पढ़ाई के लिए कनाडा गए और फिर अमेरिका में बिजनेस शुरू किया। आज वे वैश्विक स्तर पर सफल बिजनेसमैन हैं

विज्ञापन

Elon Musk Origin: एलन मस्क दुनिया के सबसे चर्चित और प्रभावशाली बिजनेसमैन में से एक हैं. टेस्ला, स्पेसएक्स, स्टारलिंक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक माने जाने वाले मस्क को अक्सर अमेरिका से जोड़ा जाता है, लेकिन असल में उनका जन्म अमेरिका में नहीं हुआ था. एलन मस्क दक्षिण अफ्रीका के मूल निवासी हैं. 

एलन मस्क बचपन में

एलोन रीव मस्क का जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका ( South Africa) में हुआ था. उनके पिता एरोल मस्क दक्षिण अफ्रीकी थे और एक इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर, पायलट और नाविक थे. उनकी मां माये मस्क एक कनाडाई मॉडल और न्यूट्रिशनिस्ट हैं. एलन मस्क ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दक्षिण अफ्रीका में ही की थी. वे बचपन से ही किताबों और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में गहरी रुचि रखते थे. 12 साल की उम्र में उन्होंने खुद से एक वीडियो गेम बना लिया था और उसे बेच भी दिया.

एलन मस्क अपने जवानी से समय

17 साल की उम्र में एलन मस्क ने दक्षिण अफ्रीका छोड़ दिया और कनाडा चले गए, ताकि वे अमेरिकी नागरिक बनने की राह आसान बना सकें. उन्होंने कनाडा की क्वींस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू की और फिर पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय (University of Pennsylvania), अमेरिका से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने सिलिकॉन वैली में कदम रखा और एक के बाद एक स्टार्टअप खड़े किए.

आज एलन मस्क भले ही अमेरिकी नागरिक हैं, लेकिन उनके मूल की बात करें तो वे दक्षिण अफ्रीका के हैं. उनकी शुरुआत एक साधारण अफ्रीकी बच्चे के तौर पर हुई थी, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत, दूरदृष्टि और जोखिम उठाने की क्षमता से खुद को एक वैश्विक आइकन बना लिया.

एलन मस्क

Also Read: सिर्फ 9वीं तक पढ़ीं, मनरेगा में की मजदूरी… आज करोड़ों की कंपनी की मालकिन हैं ये आदिवासी महिला

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola