ट्रंप ने दावोस में किया 600 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू का खुलासा, बताया क्यों दुनिया भर के जीनियस आ रहे हैं अमेरिका?

Updated at : 22 Jan 2026 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
Donald Trump Davos 2026

दावोस समिट में अपनी नई आर्थिक नीतियों पर चर्चा करते डोनाल्ड ट्रंप.

Donald Trump Davos 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में बड़ा दावा किया कि अमेरिका को टैरिफ से 600 बिलियन डॉलर मिलने वाले हैं. एप्पल और टोयोटा जैसे बड़े ब्रांड्स भी वहां भारी निवेश कर रहे हैं. जानिए इस आर्टिकल में ट्रंप ने दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में और क्या कहा.

विज्ञापन

Donald Trump Davos 2026: हाल ही में दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बातों से सबको चौंका दिया है. ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अमेरिका को टैरिफ (Tariff) के जरिए करीब 600 बिलियन डॉलर मिलने वाले हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का मानना है कि अगले साल तक यह आंकड़ा और भी ऊपर जाने वाला है. उन्होंने इस पैसे को सिर्फ शुरुआत बताया है और कहा है कि जिस तरह से दुनिया भर के देश और बड़ी कंपनियां अब अमेरिका में पैसा लगा रही हैं, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया है. ट्रंप ने इस पूरे बदलाव का क्रेडिट 5 नवंबर के चुनाव परिणामों को दिया है, जिससे इन्वेस्टर्स को उनकी (ट्रंप की) टैरिफ पॉलिसी को लेकर एकदम क्लैरिटी मिल गई है.

आखिर टैरिफ का ये सारा खेल क्या है?

ट्रंप ने अपने भाषण में एक बात बहुत साफ रखी कि उनके लिए टैरिफ सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं है, बल्कि अपने देश को प्रोटेक्ट करने का एक तरीका है. उन्होंने कहा कि सालों तक दूसरे देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा. ANI के अनुसार, ट्रंप ने बताया कि ये 600 बिलियन डॉलर तो सिर्फ वो पैसा है जो टैक्स या टैरिफ से आएगा, इसके अलावा जो कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्री लगा रही हैं या अपना काम शुरू कर रही हैं, उनका इन्वेस्टमेंट तो अलग ही लेवल पर है. उनके हिसाब से अब अमेरिका एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां जीनियस लोग अपने आइडियाज को हकीकत में बदल सकते हैं.

एप्पल और टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियां क्या कर रही हैं?

जब बात बड़े कंपनियों की आई, तो ट्रंप ने सीधे एप्पल का नाम लिया. उन्होंने बताया कि एप्पल के सीईओ टिम कुक करीब 650 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम इन्वेस्टमेंट अमेरिका में कर रहे हैं. यहां तक कि उन्होंने यह भी कह दिया कि वो इन बिजनेस लीडर्स की कामयाबी से थोड़े जेलेस (jealous) भी महसूस करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने टोयोटा (Toyota) का जिक्र करते हुए बताया कि जापान में हुई एक मीटिंग के दौरान कंपनी ने अमेरिका में बड़े विस्तार की पुष्टि की थी. उनके मुताबिक, आज हर बड़ा इन्वेस्टर अमेरिका की तरफ देख रहा है क्योंकि वहां का माहौल अब पहले से कहीं ज्यादा बिजनेस-फ्रेंडली हो गया है.

क्या वाकई अमेरिका में ‘इन्वेस्टमेंट की सुनामी’ आने वाली है?

ट्रंप ने बड़े जोश के साथ कहा कि फिलहाल अमेरिका में जो हो रहा है, वह इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है. उन्होंने इसे अमेजिंग बताया और कहा कि दूसरे किसी भी देश में ऐसी रफ्तार नहीं दिख रही है. ANI की खबर के अनुसार, उन्होंने वहां मौजूद दुनिया भर के बिजनेस टायकून्स और दिग्गजों की तारीफ की और कहा कि यह वक्त अपनी काबिलियत को पूरी तरह इस्तेमाल करने का है. ट्रंप का मानना है कि उनकी नीतियों की वजह से अब इन्वेस्टर बहुत अच्छी स्थिति में हैं और मोटा पैसा बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, भारत-US ट्रेड डील की उम्मीद से शेयर बाजार में भारी उछाल

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola