ePaper

सड़क हादसे में घायल की मदद करने पर अब मिलेंगे 25,000 रुपए, जान लें इस स्कीम में कैसे मिलेगा फायदा

Updated at : 04 Mar 2026 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi Road Accident Reward Scheme

Delhi Road Accident Reward Scheme

Delhi Road Accident Reward Scheme: सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए अब दिल्ली सरकार ने एक बड़ी पहल की है. गोल्डन ऑवर के भीतर घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार को अब कानूनी झमेलों के बजाय 25,000 रुपये का नकद इनाम और सम्मान मिलेगा. जानें, जान बचाने वाली इस नई योजना की पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

Delhi Road Accident Reward Scheme: सड़क दुर्घटना के बाद अक्सर लोग कानूनी झमेलों और पुलिस के डर से घायलों की मदद करने से कतराते हैं. लोगों की इसी झिझक को दूर करने और कीमती जान बचाने के लिए दिल्ली में एक शानदार पहल शुरू की गई है. अब अगर आप किसी घायल व्यक्ति को सही समय पर अस्पताल पहुंचाते हैं, तो आपको इनाम के तौर पर 25,000 रुपये दिए जाएंगे.

डॉक्टरों का मानना है कि हादसे के तुरंत बाद का पहला एक घंटा सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है. इस दौरान अगर घायल को मेडिकल मदद मिल जाए, तो जान बचने की उम्मीद बहुत बढ़ जाती है. इस योजना के तहत, जो भी व्यक्ति हादसे के पहले 1 घंटे के भीतर पीड़ित को ट्रॉमा सेंटर या अस्पताल पहुँचाएगा, वह इस नकद इनाम का हकदार होगा.

मददगारों को नहीं करेगा कोई परेशान

अक्सर लोग पुलिस पूछताछ के डर से आगे नहीं आते थे, लेकिन अब नियम बदल चुके हैं. अब मदद करने वाले व्यक्ति को न तो बेवजह पुलिस स्टेशन बुलाया जाएगा और न ही किसी जांच के लिए मजबूर किया जाएगा. सरकार का मकसद लोगों को मूकदर्शक बनने के बजाय ‘मददगार’ बनाना है.

किसे और कैसे मिलेगा इनाम?

इनाम पाने की प्रक्रिया को बहुत ही सरल रखा गया है:

  • गंभीर घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने पर 25,000 रुपये और एक प्रशंसा पत्र दिया जाएगा.
  • यदि एक ही हादसे में कई लोग मदद करते हैं, तब भी प्रति घटना अधिकतम 25,000 रुपये ही दिए जाएंगे.
  • दिल्ली की इस योजना के साथ-साथ केंद्र की राहवीर योजना के तहत, देशभर के 10 सबसे बड़े मददगारों को साल में 1 लाख रुपये का विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा.

इंसानियत को मिलेगा बढ़ावा

सड़क पर ज्यादा खून बहने या अंदरूनी चोटों के कारण अक्सर लोग मौके पर ही दम तोड़ देते हैं. सरकार चाहती है कि इस वित्तीय प्रोत्साहन के जरिए लोग इंसानियत दिखाएं और बिना डरे दूसरों की जान बचाएं.

Also Read: अब दिल्ली में हर बिटिया बनेगी लखपति, जन्म से पढ़ाई तक का खर्च उठाएगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola