त्योहारों में फिर लगी CNG-PNG में आग, दिल्ली में आज तड़के 6 बजे से ही 50 रुपये किलो महंगा हुआ गैस

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिया है.
नई दिल्ली : सुरसा के मुंह की तरह लगातार बढ़ती महंगाई देश के आम आदमी की कमर तोड़ रही है. त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल के साथ अब सीएनजी-पीएनजी और एलपीजी की कीमतों में भी भारी इजाफा किया जा रहा है.
गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कई शहरों में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया है. बुधवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में सीएनजी 50 रुपये किलो महंगा हो गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिया है. कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि दिल्ली में 13 अक्टूबर सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो होगी. 12 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े हैं.
देश की राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी 65.02 रुपये प्रति किलो, यूपी के कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में 66.54 रुपये प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 56.02 रुपये प्रति किलो, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 63.28 रुपये प्रति किलो, हरियाणा के गुड़गांव में 58.20 रुपये प्रति किलो, रेवाड़ी में 58.90 रुपये प्रति किलो, करनाल और कैथल में 57.10 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.
Also Read: Bumper offer on LPG cylinders : रसोई गैस के पेमेंट पर जीत सकते हैं 10 हजार रुपये तक का गोल्ड
इसके अलावा कंपनी ने पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव किया है. 13 अक्टूबर से राजधानी दिल्ली में पीएनजी की कीमत 35.11 रुपये प्रति एससीएम होगी. इसके साथ ही, यूपी के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमत 34.86 रुपये प्रति एससीएम, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 38.37 रुपये प्रति एससीएम, हरियाणा के गुड़गांव में 33.31 रुपये प्रति एससीएम, रेवाड़ी और करनाल में 33.92 रुपये प्रति एससीएम पहुंच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




