ePaper

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने कहा - अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा

Updated at : 01 Feb 2025 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने कहा - अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है. उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाएगी.

विज्ञापन

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2025-26 को पेश कर दिया है. लगातार अपने आठवें बजट भाषण में उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक वृद्धि को गति देने और समावेशी विकास प्रदान करने के प्रयासों को जारी रखा गया है. साल 2014 से नरेन्द्र मोदी सरकार के तहत लगातार 14वां बजट पेश करते हुए सीतारमण ने कि वे अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाएंगे. उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा, “हम एक साथ मिलकर अधिक समृद्धि के लिए अपनी क्षमता को खोलने की यात्रा पर निकल पड़े हैं.” उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सभी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है. वित्त मंत्री ने कहा, “हम अगले पांच साल को वृद्धि को बढ़ाने के लिए अद्वितीय अवसर के रूप में देखते हैं.”

पांच साल तक आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में हमारे विकास और सुधारों ने दुनिया को आकर्षित किया है, आज हमारी अर्थव्यवस्था तीव्र आर्थिक वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था है. इस बजट का मकसद परिवर्तनकारी सुधारों को आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा, ”हम सब मिलकर अधिक समृद्धि के लिए अपनी क्षमता का पूर्ण इस्तेमाल करने करने की यात्रा पर आग बढ़े रहे हैं. अगले पांच साल आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अद्वितीय अवसर पेश करेंगे.”

विकसित भारत में गरीबी होगी खत्म

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामकीय ढांचे जैसे छह क्षेत्रों में सुधारों की शुरुआत करेगा. उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले 10 वर्षों के विकास के ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ में गरीबी खत्म होगी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी, उच्च गुणवत्ता वाली, सस्ती व व्यापक स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी. सीतारमण ने कहा कि बजट में समावेशी विकास के पथ पर सभी को एक साथ लेकर चलने पर ध्यान दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: बजट से पहले तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में 136 अंक उछला सेंसेक्स

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola