Tatkal टिकट बुक करते-करते हो जाते हैं परेशान? IRCTC की ये ट्रिक्स आएंगी आपके काम

Updated:
विज्ञापन
Featured Image

भारत में लाखों लोग हर दिन IRCTC की वेबसाइट पर Tatkal टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में सीटें खत्म हो जाने की वजह से यह प्रक्रिया अक्सर तनाव भरी बन जाती है.

विज्ञापन

अब IRCTC की नई बीटा वेबसाइट ने इस अनुभव को पहले से आसान बनाने की दिशा में दो बड़े बदलाव किए हैं. इसके साथ ही कुछ ऐसे आसान तरीके भी हैं, जिनकी मदद से Tatkal टिकट बुक करने की संभावना और बेहतर हो सकती है.

लॉगिन किए बिना क्या-क्या कर सकेंगे?

पहले Tatkal टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को विंडो खुलने से पहले ही लॉगिन करना पड़ता था. कई बार टिकट बुकिंग शुरू होने तक सेशन एक्सपायर हो जाता था, जिससे दोबारा लॉगिन करने में कीमती समय निकल जाता था.

नई बीटा वेबसाइट में अब यात्री बिना लॉगिन किए ही होमपेज पर:

  • ट्रेन सर्च कर सकते हैं
  • सीट उपलब्धता देख सकते हैं
  • किराए की तुलना कर सकते हैं

जब किसी ट्रेन में कन्फर्म सीट दिखे, तभी लॉगिन करके सीधे बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा सकती है. इससे समय की बचत होती है और अनावश्यक लॉगिन की परेशानी भी कम होती है.

वेटिंग टिकट कन्फर्म होगा या नहीं?

नई वेबसाइट में एक AI आधारित टूल भी जोड़ा गया है. यह पुराने बुकिंग ट्रेंड और उपलब्ध डेटा का विश्लेषण करके बताता है कि वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की संभावना कितनी है. इस फीचर की मदद से यात्री जल्दी फैसला ले सकते हैं कि वेटिंग टिकट रखना सही रहेगा या किसी दूसरी ट्रेन का ऑप्शन चुनना बेहतर होगा.

Tatkal बुकिंग में कौन-से 3 आसान ट्रिक काम आएंगे?

ट्रिककैसे मदद मिलेगी
Master List पहले से तैयार करेंTatkal विंडो खुलने से करीब 30 मिनट पहले My Profile में जाकर Master List में यात्रियों का नाम, उम्र और ID विवरण सेव कर दें. बुकिंग के समय सिर्फ नाम चुनते ही सारी जानकारी अपने आप भर जाएगी.
IRCTC eWallet का इस्तेमाल करेंNet Banking, UPI या कार्ड पेमेंट के दौरान OTP या बैंक सर्वर की वजह से देरी हो सकती है. IRCTC eWallet में पहले से पैसा रखने पर करीब 2 सेकंड में भुगतान पूरा हो सकता है और ट्रांजैक्शन फेल होने का खतरा भी कम रहता है.
Vikalp ऑप्शन को नजरअंदाज न करेंअगर Tatkal का वेटिंग टिकट चार्ट बनने तक कन्फर्म नहीं होता है, तो Vikalp चुनने वाले यात्रियों को उसी रूट की दूसरी ट्रेन में खाली सीट मिलने पर बिना अतिरिक्त शुल्क कन्फर्म बर्थ मिल सकती है.

यात्रियों के लिए क्यों अहम है यह बदलाव?

Tatkal टिकट बुकिंग में हर सेकंड की अहमियत होती है. नई बीटा वेबसाइट के फीचर्स और ये तीन आसान तरीके यात्रियों को तेज और बेहतर तरीके से बुकिंग करने में मदद कर सकते हैं. खासकर पहले से तैयारी करने वाले यात्रियों के लिए यह अपग्रेड टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना सकता है.

ये भी पढ़ें: UAN भूल गए तो घबराइए मत, EPFO की इस सुविधा से तुरंत मिल जाएगा नंबर



विज्ञापन
सौम्या शाहदेव

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola