PM Kisan 24th Installment: क्या 18 सितंबर को आएगी 24वीं किस्त? ₹4000 मिलने का दावा कितना सच
PM Kisan को दर्शाती हुई सांकेतिक तस्वीर | AI
पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर 18 सितंबर और ₹4000 राशि का दावा फर्जी है. सरकार ने इस वायरल मैसेज को गलत बताया है. सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें.
PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त की तारीख और राशि को लेकर सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान की 24वीं किस्त 18 सितंबर को किसानों के खाते में भेजी जाएगी. साथ ही, इस बार किसानों को ₹4000 की राशि मिलने की बात कही जा रही है. ऐसे में किसानों के लिए यह जानना जरूरी है कि वायरल मैसेज में किया गया दावा कितना सही है.
18 सितंबर को पीएम किसान की किस्त आने का दावा फर्जी
18 सितंबर को पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी होने और ₹4000 मिलने के वायरल दावे को सरकार ने फर्जी बताया है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज को लेकर किसानों को सावधान किया है.
PM-KISAN की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि ₹2000 की तीन समान किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है.
इसलिए ₹4000 की किस्त मिलने का दावा PM-KISAN की मौजूदा भुगतान व्यवस्था के अनुरूप नहीं है.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: किसानों के खाते में फिर आएंगे ₹2,000, PM Kisan की 24वीं किस्त की तैयारी; KCC का भी मिलेगा फायदा
PM-KISAN को लेकर फर्जी खबरों से रहें सावधान
कृषि मंत्रालय ने किसानों से अपील की है कि PM-KISAN योजना से जुड़ी किसी भी खबर या मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मैसेज को बिना पुष्टि के आगे शेयर करने से भी बचने की सलाह दी गई है.
सरकार के मुताबिक, PM-KISAN से संबंधित सही और ताजा जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए.
PM-KISAN की आधिकारिक जानकारी कहां मिलेगी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़ी जानकारी के लिए किसान इन आधिकारिक स्रोतों को देख सकते हैं.
- PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट: pmkisan.gov.in
- आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल: @pmkisanofficial
- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट: agriwelfare.gov.in
किसानों को किस्त की तारीख, भुगतान की स्थिति और योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इन्हीं आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए