टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर, मुकेश अंबानी को पछाड़ अडाणी नंबर-1 पर बरकरार

(ByteDance) के को-फाउंडर झांग यिमिंग (फोटो/X)
Asia Richest Billionaires List : एशिया के अमीरों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर! टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग ने मुकेश अंबानी को पछाड़ा, बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स. टॉप पर गौतम अडाणी का कब्जा बरकरार.
Asia Richest Billionaires List : टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ‘बाइटडांस’ (ByteDance) के को-फाउंडर झांग यिमिंग (Zhang Yiming) अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, झांग यिमिंग की कुल संपत्ति अब बढ़कर 8.9 लाख करोड़ रुपये (93 बिलियन डॉलर) पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, भारतीय दिग्गज मुकेश अंबानी की संपत्ति में थोड़ी गिरावट देखी गई है और वह 8.31 लाख करोड़ रुपये (86 बिलियन डॉलर) की नेटवर्थ के साथ अब एशिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. हालांकि, भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी का दबदबा अब भी कायम है.
एआई (AI) चैटबॉट ‘डौबाओ’ ने बनाया अरबपति
झांग यिमिंग की दौलत में आए इस बंपर उछाल के पीछे सिर्फ टिकटॉक नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक नया ‘मास्टरस्ट्रोक’ है. बाइटडांस कंपनी के एआई चैटबॉट ‘डौबाओ’ (Doubao) को चीन में जबरदस्त कामयाबी मिली है. यह चैटबॉट बिल्कुल ओपनएआई के चैटजीपीटी (ChatGPT) और गूगल के जेमिनाई (Gemini) की तरह ही एक एडवांस्ड एआई असिस्टेंट है.
अकेले चीन में ही डौबाओ के 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो चुके हैं, जिससे कंपनी की वैल्युएशन (बाजार मूल्य) रॉकेट की तरह बढ़ गई है.इसके अलावा, अमेरिका में टिकटॉक के बिजनेस को बेचने और रेगुलेटरी संकट दूर होने से भी कंपनी को बड़ी राहत मिली है.
ब्लैकरॉक और फिडेलिटी जैसे बड़े ग्लोबल निवेशकों के विश्लेषण के बाद झांग की निजी संपत्ति में सीधे 2.30 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. भविष्य के प्लान को देखें तो बाइटडांस कंपनी अकेले एआई (AI) सेक्टर में इस साल 6.7 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम निवेश करने जा रही है.
एशिया के टॉप 5 सबसे अमीर कारोबारी

Also Read : मिलिए देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री से, इनकी दौलत के आगे 10 राज्यों के CM भी रह गए पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अभिषेक पाण्डेय
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










