ePaper

Anjali Pichai Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं Google CEO सुंदर पिचाई की पत्नी? IIT खड़गपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Updated at : 02 Feb 2025 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Anjali Pichai And Sundr Pichai

कितनी संपत्ति की मालिक हैं Google CEO सुंदर पिचाई की पत्नी? IIT खड़गपुर से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Anjali Pichai Net Worth: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की पत्नी कितनी संपत्ति की मालिक? जानें उनकी कुल नेट वर्थ और IIT खड़गपुर से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी की पूरी कहानी.

विज्ञापन

Anjali Pichai Net Worth: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की पत्नी कितनी संपत्ति की मालिक? जानें उनकी कुल नेट वर्थ और IIT खड़गपुर से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी की पूरी कहानी. Google के CEO सुंदर पिचाई की पत्नी, अंजलि पिचाई, एक तकनीकी पेशेवर हैं, जिन्होंने अपनी शादी और पारिवारिक जीवन को हमेशा सुर्खियों से दूर रखा है. हालांकि, उनकी यात्रा भी प्रेरणादायक रही है.

परिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा

अंजलि पिचाई का जन्म कोटा, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता ओलाराम हरयानी एक सरकारी कर्मचारी थे और पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत थे. 2015 में, अपनी पहली पत्नी

को खोने के बाद, उन्होंने माधुरी शर्मा से पुनर्विवाह किया.शिक्षा की बात करें तो, अंजलि ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. यह वही प्रतिष्ठित संस्थान है, जहां उनकी मुलाकात सुंदर पिचाई से हुई थी.

अंजलि पिचाई की नेट वर्थ

अंजलि पिचाई, जो अपने दम पर एक सफल पेशेवर हैं.वेबसाईट Tring के अनुसार उनकी  नेट वर्थ लगभग 100 मिलियन डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपये) आंकी गई है. वहीं, उनके पति सुंदर पिचाई की नेट वर्थ 1.3 बिलियन डॉलर (लगभग 10,800 करोड़ रुपये) से अधिक है. सुंदर पिचाई दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO में से एक हैं.

अंजलि पिचाई की करियर और उपलब्धियां

अंजलि पिचाई ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में एक्सेंचर में बिजनेस एनालिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने 2002 तक कार्य किया. वर्तमान में, वह इंटुइट (Intuit) नामक वैश्विक वित्तीय सॉफ्टवेयर कंपनी में बिजनेस ऑपरेशंस मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं.

आईआईटी खड़गपुर से शुरू हुई प्रेम कहानी

अंजलि और सुंदर पिचाई की प्रेम कहानी IIT खड़गपुर के कैंपस से शुरू हुई. दोनों की दोस्ती वहीं गहरी हुई और बाद में शादी में बदल गई.

2023 में जब सुंदर पिचाई को IIT खड़गपुर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली, तो उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें साझा करते हुए कहा,”IIT खड़गपुर मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यहीं मैंने पहली बार अपनी पत्नी अंजलि से मुलाकात की थी. यह मेरा दूसरा घर था.” इस कार्यक्रम में अंजलि पिचाई को भी “प्रख्यात पूर्व छात्र पुरस्कार” से सम्मानित किया गया था.

Also Read: इंतजार हुआ खत्म, जल्द आने वाली है पीएम किसान की 19वीं किस्त, चेक करें पूरी जानकारी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola