Anant Ambani And Radhika wedding: विवाह पूर्व समारोह में मुकेश अंबानी ने ग्रामीणों को दिया भोज, अपने हाथों से परोसा भोजन
Anant Ambani and Radhika Merchant pre-wedding
Anant Ambani and Radhika wedding: समारोह में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों को पारंपरिक गुजराती भोजन परोसा.
Anant Ambani and Radhika wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी ने जामनगर के गांववालों को खाना खिलाया. समारोह की शुरुआत जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवाड गांव में अन्न सेवा के साथ शुरू हुए.
अंबानी फैमली ने ग्रामीणों को पारंपरिक गुजराती भोजन परोसा
समारोह में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों को पारंपरिक गुजराती भोजन परोसा. अन्न सेवा में राधिका की नानी और माता-पिता वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी हिस्सा लिया.
51 हजार ग्रामीणों को खिलाया जाएगा भोजन
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में शुरू हुए अन्न सेवा के तहत 51 हजार ग्रामीणों को भोजन कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम कुछ दिनों तक जारी रहेगा.
डिज्नी, रिलायंस ने भारत में अपने मीडिया परिचालन के विलय की घोषणा की
वैश्विक मीडिया कंपनी वॉल्ट डिज्नी और उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को भारत में अपने मीडिया परिचालन का विलय करने की घोषणा की. इस विलय से 70,000 करोड़ रुपये की बड़ी मीडिया कंपनी अस्तित्व में आएगी. सौदा सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद बनी कंपनी भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सबसे बड़ी होगी. इसके पास कई भाषाओं में 100 से अधिक चैनल, दो प्रमुख ओटीटी मंच और देश भर में 75 करोड़ करोड़ दर्शक होंगे. संयुक्त इकाई में रिलायंस और उसकी सहायक इकाइयों की हिस्सेदारी 63.16 प्रतिशत होगी. दूसरी ओर डिज्नी के पास बाकी 36.84 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी. रिलायंस ने ओटीटी कारोबार को बढ़ाने के लिए संयुक्त उद्यम में लगभग 11,500 करोड़ रुपये का निवेश करने पर भी सहमति जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










