रूस में फंसे यात्रियों पर मेहरबान हुई एयर इंडिया, किराया वापसी के साथ मिलेगा ये गिफ्ट

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jun 2023 4:25 PM

विज्ञापन

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताएं पूरी करने, सहित अन्य आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है. एयर इंडिया ने विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों को उनके मूल गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एक विमान भेजा था.

विज्ञापन

रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के यात्रियों को सैन फ्रांसिस्को पहुंचा दिया गया है. एयर इंडिया के एक अन्य विमान से 216 यात्रियों को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया. इधर कंपनी ने घोषणा कर दी है कि सभी यात्रियों का किराया वापस किया जाएगा और भविष्य की यात्रा के लिए एक वाउचर प्रदान किया जाएगा. इसकी घोषणा एयर इंडिया के प्रवक्ता ने की है.

इंजन में खराबी आने के बाद रूस के मगदान में करायी गयी थी एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एइआई-173 छह जून को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुई थी, लेकिन बीच हवा में बोइंग-777 विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आने का पता चला. इसके बाद उसे आपात स्थिति में रूस के मगदान में उतारा गया. एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताएं पूरी करने, सहित अन्य आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है. एयर इंडिया ने विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों को उनके मूल गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एक विमान भेजा था.

एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अमेरिका भी था अलर्ट पर

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया था कि उनके अनुमान के अनुसार रूस में उतरे एयर इंडिया के विमान में उसके करीब 50 नागरिक सवार हैं. पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा था, हम इनमें से किसी के रूस में हमारे दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करने की जानकारी भी नहीं है. इसलिए हमारे पास इस पर अतिरिक्त जानकारी देने को कुछ नहीं है.

Also Read: रूस में फंसे एयर इंडिया के यात्री, एक कमरे में 20 लोग रहने के लिए मजबूर, भाषा और रहने-खाने की भी दिक्कत

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola