ePaper

एयर इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों का क्या होगा ?

Updated at : 09 Oct 2021 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
एयर इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों का क्या होगा ?

टाटा समूह ने 18 हजार करोड़ रुपये में एयर इंडिया की बिड जीती है. दिसंबर तक डील की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जतायी जा रही है. क्या टाटा समूह कर्मचारियों की छंटनी करेगा ? या उन्हें वीआरएस दिया जायेगा.

विज्ञापन

एयर इंडिया अब टाटा समूह की हो गयी. इस सौदे के बाद भी कई तरह के सवाल लोगों के मन में है. सबसे बड़ा सवाल है कि एयर इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों का क्या होगा ? इस सौदे के बाद सरकार यह पूरी उम्मीद कर रही है कि विनिवेश के लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है और ऐसा संभव होता भी नजर आ रहा है.

टाटा समूह ने 18 हजार करोड़ रुपये में एयर इंडिया की बिड जीती है. दिसंबर तक डील की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जतायी जा रही है. क्या टाटा समूह कर्मचारियों की छंटनी करेगा ? या उन्हें वीआरएस दिया जायेगा.

एयर इंडिया में 12,085 कर्मचारी हैं. इनमें से 8,084 स्थायी कर्मचारी हैं और 4,001 कर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस में 1434 कर्मचारी हैं. इस फैसले को लेकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अघले एक साल तक किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जायेगा.

अगर टाटा समूह किसी को एक साल के बाद नौकरी से हटाती है, तो कर्मचारी को स्‍वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्‍कीम (वीआरएस) देना होगा. इस योजना का लाभ देकर ही उन्हें हटाया जा सकेगा. कर्मचारियों को पीएफ, ग्रेच्युटी आदि सबकुछ पहले जैसा होगा. रिटायरमेंट के बाद भी पहले की तरह मिलने पाली मेडिकल सुविधाएं जारी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola