Bangladesh: अदाणी पावर ने घटाई बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति, बकाया भुगतान का मामला गर्माया

Updated:
विज्ञापन
Bangladesh: अदाणी पावर ने घटाई बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति, बकाया भुगतान का मामला गर्माया

अदाणी पावर ने घटाई बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति

Bangladesh: Bangladesh: अदाणी पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड (APJL) ने बांग्लादेश के बिजली विकास बोर्ड (PDB) से 84.6 करोड़ डॉलर का बिल न मिलने के कारण बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति में कटौती कर दी है.

विज्ञापन

Bangladesh: अदाणी पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी अदाणी पावर झारखंड लिमिटेड (APJL) ने बांग्लादेश के बिजली विकास बोर्ड (PDB) से 84.6 करोड़ डॉलर का बिल न मिलने के कारण बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति में कटौती कर दी है.

रिपोर्ट के अनुसार बिजली आपूर्ति में बड़ी कमी


पावर ग्रिड बांग्लादेश पीएलसी के अनुसार, अदाणी समूह ने गुरुवार की रात बिजली आपूर्ति कम कर दी, जिससे बांग्लादेश में शुक्रवार को बिजली की भारी कमी देखी गई. बिजली आपूर्ति 1,600 मेगावाट से घटकर 700 मेगावाट रह गई.

Also Read: Ravindra Jadeja Net Worth: संपत्ति हो तो ऐसी, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की शाही ठाट-बाट वाली जिंदगी

अदाणी समूह का अनुरोध और बकाया भुगतान में देरी


समूह ने बांग्लादेश के ऊर्जा सचिव से 30 अक्टूबर तक भुगतान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था. 31 अक्टूबर तक भुगतान न होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति निलंबन की चेतावनी दी थी. PDB अधिकारी के अनुसार, हर सप्ताह 1.8 करोड़ डॉलर का भुगतान किया जा रहा है, जबकि शुल्क 2.2 करोड़ डॉलर से अधिक है, जिससे बकाया राशि बढ़ रही है.

कोयले की कीमत को लेकर विवाद और पुनः शुल्क वृद्धि


पिछले वर्ष कोयले की कीमतों पर विवाद के बाद, एक पूरक समझौते के तहत अदाणी ने कम कीमतों पर बिजली आपूर्ति की थी. पूरक अवधि समाप्त होने पर अदाणी ने पीपीए के अनुसार मूल शुल्क लागू कर दिया है.

Also Read: Also Read: Dinesh Lal Yadav Net Worth: निरहुआ रिक्शावाला कैसे बना करोड़पति? लाखों की संपत्ति और लग्जरी कार

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola