ePaper

फॉक्सवैगन ने भारत में धूम मचाने के लिए लॉन्‍च किया Tiguan SUV, शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये

Updated at : 24 May 2017 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
फॉक्सवैगन ने भारत में धूम मचाने के लिए लॉन्‍च किया Tiguan SUV, शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये

नयी दिल्ली : पोलो और हचबैक जैसी कार बनाने वाली जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्‍सवैगन ने भारत में शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये वाली Tiguan एसयूवी को लॉन्च किया है. कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि दिल्ली के एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत कीमत 27.98 लाख रुपये से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पोलो और हचबैक जैसी कार बनाने वाली जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्‍सवैगन ने भारत में शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये वाली Tiguan एसयूवी को लॉन्च किया है. कंपनी की ओर से दी गयी जानकारी में बताया गया है कि दिल्ली के एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत कीमत 27.98 लाख रुपये से 31.38 लाख रुपये तक रखी गयी है. बताया यह भी जा रहा है कि फॉक्सवैगन की इस लक्जरियस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, इसुजु एमयू-एक्स, हुंडई Tuscon, जीप कंपास और होंडा CR-V से होगा. फॉक्‍सवैगन ने सबसे पहले Tiguan को वर्ष 2007 में यूरोपीय बाजार में लॉन्‍च किया था. यूरोपीय बाजार में इस SUV ने धूम मचा दी थी. यूरोपीय बाजार में धूम मचाने के बाद यह अब भारत के बाजारों में धूम मचायेगी.

इस खबर को भी पढ़िये : Volkswagen ने अमेरिकी बाजार से छह लाख ऑडी कारें वापस मंगायी

फॉक्‍सवैगन Tiguan दिल्ली के एक्स-शोरूम में क्या है कीमत

  • कंफर्टलाइन 2.0 लीटर टीडीआई डीजल: 27.98 लाख रुपये
  • हाईलाइन 2.0 लीटर टीडीआई डीज़ल: 31.38 लाख रुपये

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में तैयार हो रही फॉक्सवैगन की Tiguan

फॉक्‍सवैगन Tiguan को कंपनी के महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद प्लांट में तैयार किया जा रहा है. यह फॉक्‍सवैगन ग्रुप के मॉड्यूलर ट्रांसवर्स मैट्रिक्स प्लेटफार्म पर बनी है. इसी प्लेटफार्म फॉक्‍सवैगन ग्रुप की स्कोडा ऑक्टाविया, सुपर्ब और ऑडी A3 को भी तैयार किया गया है. जल्द आने वाली स्कोडा कोडिएक भी इसी प्लेटफार्म पर बनी होगी.

जानिये, Tiguan में क्या हैं फीचर्स और स्‍पेसिफिकेशंस

फॉक्‍सवैगन Tiguan दो वैरिएंट कंफर्टलाइन और हाइलाइन में उपलब्ध है. इसमें एलईडी हैडलैंप्स के साथ डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, एलईडी टेललैंप्स, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल और हीटेड फ्रंट सीटें और छह एयरबैग समेत काम के कई फीचर स्टैंडर्ड दिये गये हैं. फॉक्‍सवैगन Tiguan को अभी केवल डीजल इंजन में उतारा गया है. पेट्रोल की सुविधा बाद में आयेगी. इसमें 2.0 लीटर का टीडीआई डीजल इंजन दिया गया है, जो 143 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देगा. यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, इस में फॉक्‍सवैगन का 4मोशन ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola