ePaper

टाटा मोटर्स को वाणिज्यिक वाहनों के निर्यात में 15 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद

Updated at : 07 May 2017 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा मोटर्स को वाणिज्यिक वाहनों के निर्यात में 15 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद

मुम्बई : पिछले साल की ग्यारह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की बुनियाद पर देश की सबसे बडी वाणिज्यिक वाहन कंपनी कंपनी टाटा मोटर्स को इस वित्त वर्ष में 15 फीसदी अधिक ट्रकों और बसों के निर्यात की उम्मीद है. कंपनी को उम्मीद है कि वह प्रतिबंधित भारत चरण तीन (बीएस तीन) वाहनों के स्टॉक […]

विज्ञापन

मुम्बई : पिछले साल की ग्यारह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की बुनियाद पर देश की सबसे बडी वाणिज्यिक वाहन कंपनी कंपनी टाटा मोटर्स को इस वित्त वर्ष में 15 फीसदी अधिक ट्रकों और बसों के निर्यात की उम्मीद है. कंपनी को उम्मीद है कि वह प्रतिबंधित भारत चरण तीन (बीएस तीन) वाहनों के स्टॉक में से कम से कम आधे का निर्यात कर लेगी.

कंपनी को वित्त वर्ष 2017-18 में अनुकूल जीएसटी दर और मानसून के सामान्य रहने की संभावना के बीच की वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री में 10-15 फीसदी वृद्धि की भी आस है जिसकी अगुवाई एलसीवी और बसें करेंगी. वाणिज्यिक वाहनों की इकाई के कार्यकारी निदेशक रवि पिशारोदी ने पीटीआई भाषा से कहा,‘‘हमें पिछले साल की तुलना में अपने निर्यात में 15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है. पिछले साल हमने 11 फीसदी वृद्धि हासिल की थी और पहली बार हमने 60,000 इकाइयों के आंकडे को पार किया था.

इसकी आंशिक वजह यह है कि हमें प्रतिबंधित 15,000 बीएस-।। ट्रकों और बसों में से कम से कम 8000 को दक्षेस बाजारों खासकर नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश तथा पश्चिम एशियाई एवं अफ्रीकी बाजारों में भी निर्यात करने की आशा है. दक्षेस बाजार में कंपनी की पहले से अच्छी खासी उपस्थिति है. ” वित्त वर्ष 2016-17 में टाटा मोटर्स ने पहली बार 60,000 वाहनांे के निर्यात के आंकडे को पार कर 61,200 वाहनों का निर्यात किया था जो वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में 11 फीसदी अधिक है. वैसे कुल घरेलू बिक्री 2016-17 में इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में एक फीसदी घटकर 3,25,211 रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola