ePaper

आयकर फार्म में नया कॉलम, नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा पैसों की देनी होगी जानकारी

Updated at : 31 Mar 2017 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
आयकर फार्म में नया कॉलम, नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा पैसों की देनी होगी जानकारी

नयी दिल्ली : आयकर रिटर्न फार्म में नया कॉलम जोड़ा गया है. इस कॉलम में आपको नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा किये गये पैसों की जानकारी देनी होगी. अगर आपने 2 लाख या उससे ज्यादा की रकम जमा की है तो इसकी जानकारी आपको देनी होगी. यह नया कॉलम वेतनभोगियों के लिए आईटीआर फार्म […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आयकर रिटर्न फार्म में नया कॉलम जोड़ा गया है. इस कॉलम में आपको नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा किये गये पैसों की जानकारी देनी होगी. अगर आपने 2 लाख या उससे ज्यादा की रकम जमा की है तो इसकी जानकारी आपको देनी होगी. यह नया कॉलम वेतनभोगियों के लिए आईटीआर फार्म में भी जोड़ा गया है.

इस नये कॉलम को शुरू करने की पीछे सरकार का तर्क है कि इससे एक स्वच्छ व्यवस्था की शुरूआत होगी जिसमें लोगों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा. ध्यान रहे कि सरकार ने काला धन रखने वालों के लिए कई योजनाएं चलायी जिसमें उन्हें अपने धन की जानकारी देकर कानूनी पचड़े से बाहर आने की छूट दी थी. इसके अलावा आईटीआर में करदातओं को अपना आधार नंबर भी देना होगा. इस बार इसे अनिवार्य बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola