500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने का आज है अंतिम मौका फिर...

Updated at : 31 Mar 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने का आज है अंतिम मौका फिर...

नयी दिल्‍ली : बैन कर दिये 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने का आज अंतिम दिन है. यदि आपके पास पुराने नोट हैं तो सिर्फ आज ही आरबीआइ इन नोटों को स्वीकार करेगा. नोटों को बदलने के लिए सुनिश्चित की गयी आरबीआइशाखाओं के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. इसी बीच […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बैन कर दिये 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलने का आज अंतिम दिन है. यदि आपके पास पुराने नोट हैं तो सिर्फ आज ही आरबीआइ इन नोटों को स्वीकार करेगा. नोटों को बदलने के लिए सुनिश्चित की गयी आरबीआइशाखाओं के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

इसी बीच आरबीआइ शाखाओं से हंगामे की भी खबर आ रही है. दिल्‍ली में पुराने नोट बदलने पहुंचे लोग कतार लगाकर खड़े हैं. वे बैंक पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं. गुरुवार को भी आरबीआइ शाखाओं के बाहर हंगामा होते देखा गया था.

आपको बता दे कि पिछले साल 8 नवंबर को पीएम मोदी ने नोट बंदी की घोषणा की थी जिसके बाद लोगों को 31 दिसंबर तक पुराने नोट को बैकों में जमा करवाने की छूट दी गयी थी. यहां उल्लेख कर दें कि नोट बदलने के लिए एनआरआइ लोगों को लिए 30 जून तक की समय तय की गयी है जबकि जो नौ नवम्बर से 30 दिसम्बर तक विदेश में थे, उनके लिए आज अंतिम दिन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola