खुशखबरी! अब आप फ्री में ले सकते हैं जियो की प्राइम मेंबरशिप, पढें कैसे

Published at :23 Mar 2017 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
खुशखबरी! अब आप फ्री में ले सकते हैं जियो की प्राइम मेंबरशिप, पढें कैसे

नयी दिल्लीः मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपनी फ्री सेवा के कारण सबसे तोजी से ग्राहक को जोड़ने वाली टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है. एक अप्रैल से जियो अपनी सेवा के लिए पैसे लेगा उससे पहले कंपनी की प्राइम मेंबरशिप के लिए ग्राहक को 99 रुपये अदा करने होंगे, लेकिन अब कंपनी ने अपने […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपनी फ्री सेवा के कारण सबसे तोजी से ग्राहक को जोड़ने वाली टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है. एक अप्रैल से जियो अपनी सेवा के लिए पैसे लेगा उससे पहले कंपनी की प्राइम मेंबरशिप के लिए ग्राहक को 99 रुपये अदा करने होंगे, लेकिन अब कंपनी ने अपने ग्राहकों को नया गिफ्ट दिया है. अब जियो के उपभोक्ता को फ्री में ये सब्सक्रीप्शन मिल सकता है.

दरअसल रिलायंस जियो के जियो मनी एप के ऑफर में ग्राहकों को यह फायदा मिलेगा. जियो मनी के ट्विटर हैंडल से कंपनी ने ट्विट कर जानकारी दी है कि जियो मनी से रिचार्ज करने पर उपभोक्ता को हर रिचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक प्राप्त होगा.

वहीं प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए ग्राहकों को 99 रुपये सब्सक्रीप्शन फीस और 303 रुपये मंथली टैरिफ देना होगा.

जाने क्या है ऑफर

अब अगर उपभोक्ता 99 रुपये मेंबरशिप और 303 रुपये का टैरिफ रिचार्ज करता है तो उसे इन दो रिचार्ज पर 50+50- 100 रुपये का कैश बैक प्राप्त होगा और इस तरह कंपनी की प्राइम मेंबरशिप फीस उसे वापस मिल जाएगी. प्राइम मेम्बरशिप को फ्री में लेने के लिए आप पहले 99 रुपये का रिचार्ज और फिर 303 रुपये प्रति महीने का रिचार्ज करवाये. ऐसे उपभोक्ता को 402 रुपये (99+303) का शुल्क अदा करना होगा.

https://twitter.com/jio_money/status/841987911193104386

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola