भारत की अर्थव्यवस्था बनी रहेगी सबसे तेज, तार्किक है सात-आठ फीसदी की विकास दर : जेटली

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि सात से आठ प्रतिशत की विकास दर हासिल करना तार्किक आधार पर विश्वसनीय दिखाई देता है. इसके साथ ही जीएसटी के मसले उन्होंने यह भी कहा कि […]
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि सात से आठ प्रतिशत की विकास दर हासिल करना तार्किक आधार पर विश्वसनीय दिखाई देता है. इसके साथ ही जीएसटी के मसले उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी जटिल अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को सरल व्यवस्था में बदलेगा. साथ ही जीएसटी कर चोरी को मुश्किल बनायेगा.
वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि आर्थिक तौर पर कर के मामले में जीएसटी सबसे बड़ा सुधार होगा और इस व्यवस्था को आगामी एक जुलाई तक लागू करने की पूरजोर कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी से अघोषित कारोबार हतोत्साहित होगा, नोटबंदी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ेगी. अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी के कारण पड़ने वाले असर पर वित्त मंत्री ने कहा कि जीडीपी का आकार बड़ा और स्पष्ट होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




