IMF रिपोर्ट: ग्लोबल सुस्ती के बीच चमक रहा भारत; FY27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया

Updated:
विज्ञापन
IMF

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (फोटो: Canva )

IMF रिपोर्ट: ग्रोथ की अच्छी खबर के साथ IMF ने महंगाई को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी है. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में 2.1% रहने वाली महंगाई, अगले वित्त वर्ष (2026-27) में उछलकर 4.7% पर पहुंच सकती है.

विज्ञापन

IMF रिपोर्ट: दुनियाभर में आर्थिक सुस्ती की आशंकाओं के बीच IMF (International Monetary Fund) ने भारत की इकोनॉमी पर अपना भरोसा जताया है. संस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ (GDP Growth) के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया है. जहां एक ओर ग्लोबल विकास दर के अनुमान को घटाकर 3.1% कर दिया गया है, वहीं भारत की यह मजबूती इसे दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनाए रखेगी.

ग्रोथ बढ़ने के दो मुख्य कारण

IMF ने भारत की विकास दर में इस बढ़ोतरी के पीछे दो प्रमुख ‘पॉजिटिव ट्रिगर्स’ बताए हैं.

  • 2025 का शानदार प्रदर्शन: भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले साल उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे आने वाले साल के लिए एक मजबूत आधार (Base) तैयार हुआ है.
  • अमेरिकी टैरिफ में भारी कटौती: अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर एडिशनल टैरिफ को 50% से घटाकर 10% करना एक गेम-चेंजर साबित हुआ है. इससे भारतीय कपड़े, ज्वेलरी और आईटी सेवाओं का निर्यात अमेरिका में सस्ता होगा, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार और एक्सपोर्ट सेक्टर को मजबूती मिलेगी.

महंगाई का ‘अलर्ट’: 4.7% तक पहुंच सकती है दर

ग्रोथ की अच्छी खबर के साथ IMF ने महंगाई को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी है. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में 2.1% रहने वाली महंगाई, अगले वित्त वर्ष (2026-27) में उछलकर 4.7% पर पहुंच सकती है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 2027-28 तक इसके वापस RBI के तय लक्ष्य (4%) के करीब आने की उम्मीद है. चीन में भी महंगाई निचले स्तरों से बढ़ना शुरू होगी, लेकिन भारत में यह उतार-चढ़ाव फूड प्राइसेज और ग्लोबल सप्लाई चेन पर निर्भर करेगा.

यूरोप संकट में, भारत-अमेरिका सुरक्षित

IMF ने ग्लोबल आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता जताई है. यूरोप के देशों और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान है, जहां ब्रिटेन की ग्रोथ रेट में 0.5% की बड़ी कटौती की गई है. इसके विपरीत, भारत, अमेरिका और चीन इस ग्लोबल सुस्ती से काफी हद तक सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं.

Also Read: LPG, CNG, PNG के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola