ePaper

फॉक्सवैगन के प्रदूषण से 1200 लोगों की मृत्यु समय से पहले हो सकती है

Updated at : 03 Mar 2017 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
फॉक्सवैगन के प्रदूषण से 1200 लोगों की मृत्यु समय से पहले हो सकती है

बॉस्टन : जर्मनी में 2008 से 2015 के दौरान बेची गई 26 लाख फॉक्सवैगन कारों की वजह से यूरोप में 1,200 लोगों की समय से पहले मृत्यू हो सकती है. इन कारों को उत्सर्जन मानकों के अनुरुप बनाने के लिये गडबडी की गई है. एक नए अध्ययन में यह दावा करते हुये कहा गया है […]

विज्ञापन

बॉस्टन : जर्मनी में 2008 से 2015 के दौरान बेची गई 26 लाख फॉक्सवैगन कारों की वजह से यूरोप में 1,200 लोगों की समय से पहले मृत्यू हो सकती है. इन कारों को उत्सर्जन मानकों के अनुरुप बनाने के लिये गडबडी की गई है. एक नए अध्ययन में यह दावा करते हुये कहा गया है कि इनसे फैलने वाले प्रदूषण से व्यक्ति अपने जीवन का करीब एक दशक गंवा देगा.

मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के अमेरिका में शोधकर्ताओं का अनुमान है कि जर्मनी में बेची गई इन कारों से अधिक उत्सर्जन से यूरोप में अनुमानत: 1,200 लोगों की समय से पहले मृत्यु हो जायेगी. इनमें से करीब 500 मौतें जर्मनी में होने का अनुमान रिपोर्ट में लगाया गया है.
ऐसे में 60 प्रतिशत से अधिक मौत पडोसी देशों मसलन पोलैंड, फ्रांस और चेक गणराज्य में होंगी. सितंबर, 2015 में जर्मनी की कार कंपनी फॉक्सवैगन ने दुनिया भर में 2008 से 2015 के दौरान बेची गई 1.1 करोड कारों में उत्सर्जन मानकों को चकमा देने वाला उपकरण लगाने की बात स्वीकार की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola