ePaper

गिरावट के साथ खुला बाजार, कमजोर वैश्विक संकेतों का असर

Updated at : 07 Feb 2017 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
गिरावट के साथ खुला बाजार, कमजोर वैश्विक संकेतों का असर

बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स आज कारोबार की शुरुआत में करीब 25 अंक गिरकर 28,414.48 अंक रहा. पिछले कुछ दिनों से बाजार की लगातार तेजी के बाद आज मुनाफा वसूली से बाजार में नरमी रही. बंबई शेयर बाजार का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 24.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत […]

विज्ञापन

बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स आज कारोबार की शुरुआत में करीब 25 अंक गिरकर 28,414.48 अंक रहा. पिछले कुछ दिनों से बाजार की लगातार तेजी के बाद आज मुनाफा वसूली से बाजार में नरमी रही. बंबई शेयर बाजार का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 24.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 28,414.48 अंक रहा. आटो, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली का जोर रहा.

पिछले चार सत्रों में लगातार बढत से सूचकांक में 783.32 अंक की तेजी आई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज 11.65 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 8,789.40 अंक पर आ गया. ब्रोकरों के मुताबिक एशियाई बाजारों में भी नरमी का रख देखा गया। अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में कल के नुकसान के बाद आज एशियाई बाजारों में भी शुरआत धीमी रही. हांग कांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.06 प्रतिशत नीचे रहा। जापान का निक्केई 0.45 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.23 प्रतिशत नीचे रहा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 0.09 प्रतिशत घट गया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola