करीब 200 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, 8800 के करीब निफ्टी

Updated:
विज्ञापन
करीब 200 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, 8800 के करीब निफ्टी

मुंबई : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अमेरिकी और यूरोपियन बाजारों से तेजी के संकेत के बीचभारतीय शेयर बाजारों में भी मजबूती के साथ कारोबार होता दिख रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. दिग्गज शेयरों क साथ ही बाजार को छोटे और मझोले […]

विज्ञापन

मुंबई : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अमेरिकी और यूरोपियन बाजारों से तेजी के संकेत के बीचभारतीय शेयर बाजारों में भी मजबूती के साथ कारोबार होता दिख रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. दिग्गज शेयरों क साथ ही बाजार को छोटे और मझोले शेयरों से भी मजबूत सपोर्ट मिल रहा है.

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193 अंक यानि 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 28435 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 55 अंक यानि 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 8800 के करीब कारोबार कर रहा है.

आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी के मेटल, ऑटो, एफएमसी और रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती दिख रही है. निफ्टी का मेटल इंडेक्स 0.8 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.8 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.7 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. वहीं कारोबार के इस दौरान निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.2 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola