RBI जारी करेगा 100 का नया नोट, होंगे सुरक्षा के खास उपाय

Updated at : 04 Feb 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
RBI जारी करेगा 100 का नया नोट, होंगे सुरक्षा के खास उपाय

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 100 रुपये का नोट जारी करने वाली है. यह नये नोट महात्मा गांधी सीरीज की डिजायन के अनुरूप होगा. आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा ‘ रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी सीरीज -2005 में 100 रुपये के नये नोट जारी करेगा. इस नये नोट में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 100 रुपये का नोट जारी करने वाली है. यह नये नोट महात्मा गांधी सीरीज की डिजायन के अनुरूप होगा. आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा ‘ रिजर्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी सीरीज -2005 में 100 रुपये के नये नोट जारी करेगा. इस नये नोट में रिजर्व बैंक के गर्वनर ऊर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे. नोटबंदी की घोषणा के बाद लोगों को काफी तकलीफें उठानी पड़ी.

हालांकि 100 के पुराने नोट भी बाजार में चलेंगे. नये नोट ज्यादा सुरक्षा फीचर्स के साथ लैस होंगे. ज्ञात हो कि 50 रुपये के नये नोट जारी करने का पहले ही ऐलान कर चुकी है. गौरतलब है कि सरकार 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद टीवी पर आकर नये नोट का ऐलान किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola