ePaper

13 जनवरी को इग्निस को लॉन्च करेगी मारुति, महज 11 हजार रुपये देकर करा सकते हैं बुकिंग

Updated at : 03 Jan 2017 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
13 जनवरी को इग्निस को लॉन्च करेगी मारुति, महज 11 हजार रुपये देकर करा सकते हैं बुकिंग

नयी दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति अपनी नयी कार इग्निस को आगामी 13 जनवरी को बाजार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी की ओर से इस नये मॉडल को पेश करने के पहले ही ई-बुकिंग शुरू कर दी गयी है. यदि आप चाहें, तो मात्र 11 हजार रुपये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति अपनी नयी कार इग्निस को आगामी 13 जनवरी को बाजार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी की ओर से इस नये मॉडल को पेश करने के पहले ही ई-बुकिंग शुरू कर दी गयी है. यदि आप चाहें, तो मात्र 11 हजार रुपये देकर मारुति की इस नयी कार की बुकिंग करा सकते हैं.

कार निर्माता कंपनी मारुति-सुजुकी की नेक्सा वेबसाइट पर कहा गया है कि कंपनी की यह नयी कार चार वैरिएंट में बाजार में पेश की जायेगी. कंपनी की ओर से पेश होने वाली पेट्रोल और डीजल इंजन में दो-दो ऑटोमेटिक इंजन का विकल्प भी होगा.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, कंपनी की ओर से इस कार के मॉडल को सबसे पहले पिछले साल के फरवरी महीने में दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था. इस कार के मॉडल को सुजुकी के आईएम-4 कॉन्सेप्ट की तर्ज पर तैयार किया गया है. कंपनी के इस मॉडल के कॉन्सेप्ट को 2015 में आयोजित जिनेवा मोटर शो में पेश किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola