ePaper

फिर टूटे सोने-चांदी के भाव, गोल्‍ड खरीदने का गोल्‍डेन चांस

Updated at : 20 Dec 2016 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
फिर टूटे सोने-चांदी के भाव, गोल्‍ड खरीदने का गोल्‍डेन चांस

नयी दिल्‍ली : घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के बीच विदेशों में कमजोरी के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 27,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान कम होने से चांदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के बीच विदेशों में कमजोरी के रुख को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 27,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की उठान कम होने से चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 40,000 रुपये के स्तर से नीचे 39,000 रुपये प्रति किग्रा रह गयी.

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रुख के अलावा पिछले महीने कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए कुछ बड़ी मुद्राओं को चलन से बाहर करने के बाद नकदी की समस्या उत्पन्न होने के कारण घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट आने से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दवाब रहा.

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने के भाव 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,132.30 डॉलर प्रति औंस रह गये. जबकि चांदी के भाव 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15.81 डॉलर प्रति औंस रह गये. राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 50-50 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27,850 रुपये और 27,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई. कल के कारोबार में इसमें 30 रुपये की गिरावट आयी थी.

हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी की कीमत 24,000 रुपये प्रति 8 ग्राम के पूर्वस्तर पर स्थिर बने रहे. सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 39,000 रुपये प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 555 रुपये की गिरावट के साथ 39,045 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 70,000 रुपये और बिकवाल 71,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola